Homeचर्चित न्यूजअवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को पीटा

अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को पीटा

illegal relationship:खबरे आपकी

jay kumar
  • हाईलाइट
    • जख्मी महिला का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • शहर के नवादा मिल रोड मोहल्ले में शनिवार की शाम घटी घटना

खबरे आपकी आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के नवादा मिल रोड मोहल्ले में शनिवार की शाम अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने अपनी ही पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

  • पति का किसी अन्य महिला से विगत दस माह से नाजायज संबंध
  • जख्मी महिला नवादा मिल रोड मोहल्ला निवासी राजीव प्रसाद की 34 वर्षीया पत्नी प्रमिला देवी

illegal relationship: पति का अन्य महिला से विगत दस माह से नाजायज संबंध

illegal relationship

जानकारी के अनुसार जख्मी नवादा मिल रोड मोहल्ला निवासी राजीव प्रसाद की 34 वर्षीया पत्नी प्रमिला देवी है। इधर, जख्मी प्रमिला देवी ने बताया कि उसके पति का किसी अन्य महिला से विगत दस माह से नाजायज संबंध है। उसे वह किराये के मकान लेकर अलग रहता है। जब भी वह उस महिला के घर जाती है, तो उसका दरवाजा बंद मिलता है‌। पति कुछ देर बाद बाहर निकालता है। जब वस विरोध करती है तो पति उसके साथ मारपीट करता है। शनिवार की शाम वह महिला के घर गई। उसके घर का दरवाजा बंद था और कुछ देर बाद पति उसके घर से बाहर निकला। जब उसने इसका विरोध किया, तो पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी जख्मी हो गई।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular