HomeNewsजमीन के विवाद में युवक को मारी गोली

जमीन के विवाद में युवक को मारी गोली

Deepak Rampur Chandi News:खबरे आपकी

jay kumar
  • हाईलाइट
    • जख्मी का सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज
    • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
    • चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार की सुबह घटी घटना

खबरे आपकी आरा: भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार की सुबह जमीन के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। जख्मी युवक को गोली दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है, जो आर-पार हो गई है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव वार्ड नंबर-14 निवासी मान सिंह का 18 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार है।

Deepak Rampur Chandi News:अंकित कुमार पर गोली मारने का आरोप

Deepak Rampur Chandi News

इधर, जख्मी के पिता मान सिंह ने बताया कि उक्त युवक के घर के बगल में ही उनका 3 कट्ठा जमीन है। जिसको लेकर आरोपित युवक बराबर उनके बेटे को कहता था कि 3 कट्ठा जमीन मेरे नाम लिख दो। वरना मैं तुम्हें और तुम्हारे पिता को गोली मार दूंगा। शनिवार की सुबह जब वह शौच करने के लिए बधार की ओर गया था। तभी उक्त युवक आया और उसे बुलाकर सड़क पर ले गया। इसके बाद वह उसी जमीन को लिखवाने के लिए कहने लगा। जब उसने मना किया, तो उक्त युवक ने उसे गोली मार दी। सूचना पाकर वे घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। वही जख्मी युवक के पिता ने गांव के ही अंकित कुमार पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular