Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजभोजपुर में जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग, व्यावसायी समेत दो जख्मी

भोजपुर में जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग, व्यावसायी समेत दो जख्मी

Harsh firing in Muradpur:

jay kumar
  • Highlight
    • जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
    • नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में बुधवार की देर शाम घटी घटना

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग कर दी गई। इस दौरान गोली लगने से व्यावसायी समेत दो लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में पवना थाना क्षेत्र के काकनडीहरा गांव निवासी अयोध्या साह के 45 वर्षीय पुत्र विनोद साह एवं राजकुमार साह का 22 वर्षीय पुत्र मनोज साह उर्फ रजनी है। जख्मी विनोद साह पेशे से व्यावसायी हैं। नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो में उनका छड़ का दुकान है।

विनोद साह को दाहिने हाथ एवं मनोज साह उर्फ रजनी को बाये हाथ में गोली लगी है, जो आरपार हो गई है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। देखते ही देखते शादी में भगदड़ मच गई एवं लोग इधर-उधर भागने लगे।

Harsh firing in Muradpur सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना इंचार्ज नीता कुमारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular