HomeNewsक्राइमहथियारबंद बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली

हथियारबंद बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली

  • संदेश थाना क्षेत्र के सारिकपुर गांव स्थित बगीचे में शनिवार की दोपहर घटी घटना
  • गोली किसने और क्यों मारी बताने से किया इनकार
  • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
  • जख्मी का चिकित्सक डॉक्टर विकास ने किया इलाज

खबरे आपकी बिहार/आरा: Sandesh Bhojpur News भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के सारीकपुर गांव स्थित बगीचे में शनिवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने एक अधेड़ को गोली मार दी। उसे दाहिने पैर में घुटने के पास गोली लगी है। गोली लगते ही खून से लथपथ जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल से शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया।

jay kumar

Sandesh Bhojpur News:जानकारी के अनुसार जख्मी संदेश थाना क्षेत्र के सारिकपुर गांव निवासी धर्मनाथ सिंह के 50 वर्षीय पुत्र सुरेश सिंह है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए।

इधर, सुरेश सिंह ने बताया कि गांव में स्थित बगीचे में थे। तभी एक व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले आए। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

दूसरी ओर जख्मी उन्हें गोली किसने और क्यों मारी इस बात को बताने से सुरेश सिंह ने साफ इनकार किया है। वहीं इस मामले में संदेश थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रास्ते से बालू ले जाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसमे फायरिंग के दौरान उसे गोली लग गई।

वहीं पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। जबकि जख्मी इलाज कर रहे डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी अधेड़ को गोली दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी है, जो आरपार हो गई है। गोली लगने से उनका बोन फ्रैक्चर कर गया है। अभी उनका ब्लड सिक्योर कर दिया गया है और स्लैब लगाकर उनके पैर का प्लास्टर किया जाएगा। अभी मरीज की स्थिति बिल्कुल स्टेबल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular