Homeचर्चित न्यूजआरा में पत्नी के भाग जाने के बाद डिप्रेशन में आकर पति...

आरा में पत्नी के भाग जाने के बाद डिप्रेशन में आकर पति ने की खुदकुशी

Church Campus Ara:पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ स्थित गैस एजेंसी के समीप चर्च कैंपस में सोमवार की रात घटी घटना

Church Campus Ara:आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गैस एजेंसी के समीप चर्च कैंपस में सोमवार की रात पत्नी के भाग जाने के बाद डिप्रेशन में आकर पति ने खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक नवादा थाना क्षेत्र के गिरजा मोड़ स्थित गैस एजेंसी निवासी सूर्यनाथ के 36 वर्षीय पुत्र एंथौनी जेम्स है। वह प्राइवेट काम करते थे। इधर, मृतक के बेटे अनुराग कुमार ने बताया कि उसकी मां किरण देवी वर्ष 2020 में किसी अन्य युवक के साथ भाग गई थी। जिसको लेकर उसके पिता एंथौनी जेम्स काफी डिप्रेशन में रहा करते थे। सोमवार की रात जब वह बाहर से वापस आया तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा इसी तरह लगा हुआ है। जब उसने दरवाजा खोला तो उसने देखा कि उसके पिता पंखे के कुंडी से गमछे का फंदा लगाकर लटके हुए हैं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular