HomeNewsक्राइमभोजपुर: शादी समारोह में रेलवे कर्मचारी की गोली मार हत्या

भोजपुर: शादी समारोह में रेलवे कर्मचारी की गोली मार हत्या

Jagatpur Pakdi Bhojpur Abhishek: मृतक कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर पकड़ी गांव निवासी उमेश कुमार सिंह का 23 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार सिंह उर्फ भास्कर है

  • कृष्णागढ़ थाने के जगतपुर पकड़ी गांव में बीती रात की घटना
  • शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम

Bihar/Ara: भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर पकड़ी गांव में सोमवार की रात्रि शादी समारोह में मामूली विवाद के दौरान रेलवे कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घटना के मूल कारणों का पता नहीं चल पाया है। वैसे पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर पकड़ी गांव निवासी उमेश कुमार सिंह का 23 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार सिंह उर्फ भास्कर है। गोली उसके बाएं आंख के पास लगी थी। एक साल पहले रेलवे में नौकरी लगी थी। फिलवक्त वह बनारस में पोस्टेड था।

Jagatpur Pakdi Bhojpur Abhishek: बताया जाता है कि कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी की बारात मझौंवा गांव से आई हुई थी, बारात में नाच का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दरमियान मारपीट हुई, जिसके बाद फायरिंग हुआ। इस दरमियान अभिषेक को गोली लग गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि कृष्णगढ़ थाना अंतर्गत पकड़ी ग्राम के अजय सिंह के यहां मझौंवा गांव से बारात गई थी। उस बरात में कुछ प्रोग्राम था। उसी प्रोग्राम में स्थानीय युवकों तथा बारात के लोग के बीच विवाद हुआ, विवाद के उपरांत भागदौड़ के क्रम में स्थानीय युवक भागने लगे और भागने के क्रम में गोली चला दिए, जिसमें अभिषेक सिंह नामक व्यक्ति की गोली लगने के उपरांत बाद में मृत्यु हो गई। गोली चलाने वाले युवक और उनके साथियों को चिन्हित कर लिया गया है। छापेमारी के लिए टीम क्षेत्र में निकल चुकी है और बहुत जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular