Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजपूर्व मुख्यपार्षद हत्याकांड के छह आरोपितो के घर चस्पाया गया इश्तेहार

पूर्व मुख्यपार्षद हत्याकांड के छह आरोपितो के घर चस्पाया गया इश्तेहार

shahpur councilor murder case: शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ प्रसाद उर्फ मंटू सोनार हत्याकांड

  • पुलिस ने लाइनर, शूटर सहित अन्य अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है
  • पुलिस ने फरार 6 आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिस्पाकर तमिला किया

Bihar/Ara: भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ प्रसाद उर्फ मंटू सोनार हत्याकांड में फरार छह अभियुक्तों के घरों पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 6 आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिस्पाकर तमिला किया। इनमे शाहपुर के अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, गुलशन गुप्ता, कृष्णा ततवा, अर्जुन धानुक, तथा निक्की सिंह समेत छह के घर इश्तेहार चस्पाया गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपितों को जल्द से जल्द कोर्ट में हाजिर होने के लिए मुनादी करायी गई। हाजिर नही होने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इश्तेहार का तमिला करवाने में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार अवर निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सहित काफी संख्या में पुलिस बल उपस्थित थे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्याकांड (shahpur councilor murder case) के नामजद अभियुक्त पुलिस की दबिश के बावजूद न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे। इसके बाद न्यायालय में अर्जी दाखिल कर न्यायालय का आदेश मिलने पर छह आरोपितों अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, गुलशन गुप्ता, कृष्णा ततवा, अर्जुन धानुक, तथा मिखिलेश सिंह उर्फ निक्की सिंह के खिलाफ इश्तेहार का आदेश मिला है।

विदित रहें की शाहपुर में अपने घर के बहार होटल में बैठे हुए पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ प्रसाद उर्फ मंटू सोनार की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसमें पुलिस ने लाइनर, शूटर सहित अन्य अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। बाकी बचे फरार अभियुक्तों के यहां न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया। इस हत्याकांड का पुलिस ने पहले ही उद्भेदन कर मामले का खुलासा कर लिया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular