Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजचर्चित प्रोफेसर दंपती मर्डर मिस्ट्री की तफ्तीश में आरा पहुंचे डीआईजी

चर्चित प्रोफेसर दंपती मर्डर मिस्ट्री की तफ्तीश में आरा पहुंचे डीआईजी

Ara famous professor murder: डीआईजी ने घटनास्थल का लिया जायजा, परिजनों से ली घटना की जानकारी

  • पूरे मामले की जांच करने के बाद बोले डीआईजी
  • मामला डिटेक्ट हो गया है,जल्द गिरफ्तार होंगे अपराधी

Bihar/Ara: आरा शहर के चर्चित प्रोफेसर दंपती मर्डर मिस्ट्री की तफ्तीश तेज हो गयी है। शाहाबाद रेंज के डीआईजी नवीन चंद्र झा सोमवार को आरा पहुंचे और भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। परिजनों से जानकारी ली। उसके बाद अफसरों के साथ घटना की समीक्षा की। घटना की गुत्थी सुलझाने के मामले पर डीआईजी ने कहा कि मामला डिटेक्ट हो गया है। अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके लिए टीम छापेमारी कर रही है।

सोमवार दोपहर को आरा पहुंचे डीआईजी नवीन चंद्र झा वीर कुंवर सिंह नगर (कतीरा) स्थित प्रोफेसर दंपती के घर पहुंचे। उन्होंने पूरे घर में घूम-घूमकर घटना का जायजा लिया। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। प्रोफेसर दंपती के परिजनों से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने अफसरों से भी अबतक की गयी कार्रवाई की जानकारी ली। वहीं हत्याकांड से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच की। उन्होंने कहा कि हत्याकांड से संबंधित साक्ष्य मिले हैं। कांड पूर्णत: डिटेक्ट हो चुका है। घटना में वांछित अपराधियों को बहुत जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

Ara famous professor murder: बता दें कि आरा के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत कतीरा वीर कुंवर सिंह नगर निवासी प्रोफेसर महेंद्र प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा सिंह का शव उनके फ्लैट से बरामद किया गया था। सोमवार तीस जनवरी की रात दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गयी थी। प्रोफेसर दंपती के घर से करीब दो लाख नगद, जेवरात और दंपती का मोबाइल लूट लिया गया था। उसे लेकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज के जरिए एक संदिग्ध को चिन्हित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular