Homeबिहारआरा भोजपुरडायन कहकर महिला को कुल्हाड़ी से किया जख्मी

डायन कहकर महिला को कुल्हाड़ी से किया जख्मी

Manrakhani Kunwar of Sultanpur Gadhani: आरा सदर अस्पताल में उसे इलाज के लिए लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी बृद्ध महिला गड़हनी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी मनरखनी कुंवर है।

  • डायन का आरोप लगाकर बुजुर्ग महिला को कुल्हाड़ी से मारा, घायल
  • जख्मी बृद्ध महिला गड़हनी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी

Bihar/Ara: भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में शनिवार की दोपहर डायन का आरोप लगाकर एक बुजुर्ग महिला को कुल्हाड़ी से मारकर जख्मी कर दिया गया। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी बृद्ध महिला (Manrakhani Kunwar of Sultanpur Gadhani) गड़हनी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी मनरखनी कुंवर है।

इधर, जख्मी महिला के बेटे अवधेश साह ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ अलग रहता हूं। मां छोटे भाई के साथ अलग रहती है। वह गांव में ही किराना दुकान चलाती है। 5 साल पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा उसकी मां को डायन कहा गया था। इसको लेकर उक्त युवक से 5 साल पूर्व झगड़ा भी हुआ था। हालांकि बात खत्म हो गई थी। शनिवार की दोपहर जब उसकी मां अपने किराने दुकान पर बैठी थी। तभी उक्त युवक आया और उन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular