Homeबिहारआरा भोजपुरनवनिर्मित दीवार गिरने से सगी बहने जख्मी

नवनिर्मित दीवार गिरने से सगी बहने जख्मी

Wall collapses in Pipra आरा: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीपरा गांव में मंगलवार की शाम ईट का दीवार गिरने से दबकर सगी बहने गंभीर रूप से जख्मी हो गई, उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में पीरो थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव निवासी अजय पासवान के 18 वर्षीया पत्नी पूनम कुमारी एवं पड़रिया गांव निवासी लवकुश कुमार की 20 वर्षीया पत्नी गयात्री देवी है। दोनों सगी बहने है।

जख्मी महिलाओं के भाई विजय कुमार प्रसाद ने बताया की दोनों बहने कुछ दिन पूर्व अपने मायके पिपरा गांव आई थी। मंगलवार की शाम वह अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठी हुई थी। बगल के घर में नया ईट का दीवार उठाया जा रहा था। उसी दौरान वह अचानक ईट दीवार भरभरा कर (Wall collapses in Pipra) उन पर गिर पड़ा। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसे में जख्मी गायत्री देवी का बाया पैर बुरी तरह लहूलुहान हो गया है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular