Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में घर से भागे दो किशोर छात्र, खोजबीन में जुटी शाहपुर...

भोजपुर में घर से भागे दो किशोर छात्र, खोजबीन में जुटी शाहपुर पुलिस

Missing students from Shahpur: आरा/शाहपुर: भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नपं के वार्ड संख्या आठ के रहनेवाले दो छात्रों के घर से बिना सूचना गायब होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना 6 जुलाई की बताई जा रही है। इसको लेकर स्थानीय थाना में लड़के के पिता मंटू महतो द्वारा (Missing students from Shahpur) लड़को के घर से बिना कुछ कहे बाहर चले जाने का आवेदन दिया गया है। जिसमे कहा गया है कि नीतीश कुमार पिता बिनोद पंडित व पंकज कुमार पिता मंटू महतो दोनो लड़को का खोजबीन किया गया। लेकिन उनका कुछ पता नही चल सका।

jay kumar

इधर परिवार के आवेदन देने के बाद पुलिस द्वारा छात्रों की खोजबीन को लेकर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर मध्य विद्यालय के कक्षा सात एवं आठ में पढ़ने वाले दोनों छात्रों के द्वारा विद्यालय की छात्रा पर छींटाकशी की गई थी। जिसको लेकर छात्रा के परिजन द्वारा विद्यालय के शिक्षकों से शिकायत दर्ज कराई गई थी। विद्यालय के शिक्षक द्वारा डांट डपट के बाद मामला शांत हो चुका था।

इसी बीच कोचिंग से लौटकर छात्र ने शाम में एक छोटे बच्चे को अपनी किताब कॉपी देकर घर नहीं जाकर बाहर निकले लेकिन फिर घर नही लौटे। जिसके बाद परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को इसकी लिखित सूचना दी गई। जिसके पश्चात पुलिस द्वारा लड़को के खोजबीन को लेकर परिवार व विद्यालय में जाकर शिक्षकों से पूरी जानकारी ली गई।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular