HomeNewsबिहारभोजपुर के शाहपुर निवासी हेरोइन तस्कर दोनों भाइयों की संपत्तियां जब्त

भोजपुर के शाहपुर निवासी हेरोइन तस्कर दोनों भाइयों की संपत्तियां जब्त

Heroin smuggler of shahpur: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भोजपुर जिले के शाहपुर निवासी हेरोइन तस्कर भाइयों विनोद धानुक व दीपक धानुक की करीब दो करोड़ 47 लाख रुपये मूल्य की कुल 29 संपत्तियां जब्त की है। सभी संपत्ति शाहपुर व भागलपुर में हैं। जब्त संपत्तियों की खरीद-बिक्री रोकने को लेकर आस-पास के सभी निबंधन कार्यालयों को अवगत करा दिया गया है। साथ ही इन दोनों भाइयों के नाम पर अन्य संपत्तियों को जब्त करने को लेकर फाइलों को खंगाला जा रहा है।

Bijay singh

शाहपुर के मंटू सोनार की हत्या के मामले में जेल में बंद है दोनों भाई
एनसीबी सूत्रों की मानें तो एनडीपीएस एक्ट के केस में दोनों की जमानत हाई कोर्ट से मिलने के बाद जमानत को रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी। हालांकि, जमानत मिलने के बावजूद दोनों भाई फिलहाल शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद सह वर्तमान मुख्य पार्षद जुगनू देवी के पति वशिष्ठ प्रसाद उर्फ मंटू सोनार की हत्या के मामले में जेल में बंद है।

Heroin smuggler of shahpur: हेरोइन की आय से हत्या का दिया अंजाम, गृह मंत्रालय को दी जाएगी जानकारी
एनसीबी के अधिकारियों के अनुसार, बिनोद धानुक पर शाहपुर में चार, भागलपुर में चार तथा एनसीबी में दो केस दर्ज हैं। एनसीबी केंद्रीय गृह मंत्रालय व पीएमओ को भी बताएगी कि दोनों अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने के लिए हेरोइन की तस्करी में संलिप्त रहे हैं। क्योंकि इनके द्वारा हेरोइन की खरीद व बिक्री से होने वाली आय से हत्या जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है।

गृह विभाग द्वारा मंजूरी मिलने पर दस वर्षों तक नहीं मिलेगी जमानत
एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि यदि पीएमओ व गृह विभाग द्वारा मंजूरी मिल जाती है, तो अगले दस वर्षों तक दो तस्कर भाइयों को कोर्ट से जमानत नहीं मिल सकेगी। विदित हो कि 26 जनवरी 2022 को एनसीबी की टीम द्वारा अचानक शाहपुर में बिनोद धानुक व किशुन धानुक के घर छापेमारी की गई थी।

इसके बाद स्थानीय थाना के सहयोग से घर की तलाशी ली गई थी। करीब ढाई सौ ग्राम हेरोइन बरामद किया गया था। इसके बाद एनसीबी द्वारा बिनोद धानुक, दीपक धानुक व किशुन धानुक को एनडीपीएस एक्ट में पकड़ा गया था।

शाहपुर के पूर्व मुख्य पार्षद को जेल से हत्या कराने का भी आरोप
28 नवंबर 2022 को भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार के पास मुख्य पार्षद जुगनू देवी के पति सह वार्ड पार्षद मंटू सोनार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जेल में बंद होने के बावजूद विनोद धानुक व दीपक धानुक दोनों का शाहपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के पति मंटू सोनार की हत्या करने के लिए षड्यंत्र रचने में नाम आया था। इसके लिए किराए के अपराधियों को हायर किया गया था, जिसका खुलासा भी पूर्व में भोजपुर पुलिस द्वारा किया जा चुका है।

ranjna
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular