Homeआरा भोजपुरशाहपुरभोजपुर में 50 से 60 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, विद्यालय में दी...

भोजपुर में 50 से 60 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, विद्यालय में दी गई थी फ़ाइलेरिया की दवा

filariasis medicine – Randadih Shahpur: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रंदाडीह गांव के करीब 50 से 60 छात्र-छात्राएं की तबीयत बिगड़ गई

Bijay singh
  • फ़ाइलेरिया की दवा खिलाने के बाद 50 से 60 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ी
  • शाहपुर रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है छात्र-छात्राओं का इलाज
  • सभी छात्र-छात्राएं सुरक्षित दवा में कोई खराबी नही-चिकित्सा प्रभारी

filariasis medicine – Randadih Shahpur: आरा/शाहपुर: फाइलेरिया की दवा खिलाने के बाद शाहपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रंदाडीह गांव के करीब 50 से 60 छात्र-छात्राएं की तबीयत बिगड़ गई। छात्रों को दवा खिलाने के छह घंटे के बाद उन्हें तेज बुखार आने लगा। जिसके बाद अभिभावकों ने इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल भेजा गया।

देखते देखते विद्यालय में तकरीबन सभी छात्र-छात्राओं की स्थिति एक जैसी हो गई। जिसके बाद अभिभावकों ने गुरुवार की शाम को विद्यालय के प्रधानाध्यापक को संपर्क किया गया। साथ ही रेफरल अस्पताल के द्वारा एम्बुलेंस भेजकर गांव से सभी बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया।

बच्चों को शाहपुर रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा त्वरित गति से इलाज शुरु कर दिया गया। अभिभावकों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एक्सपायरी डेट की दवा खिलाई गई जिसके कारण सभी बच्चों का तबियत बिगड़ गया।

मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर रेफरल अस्पताल की टीम ने गुरुवार के दिन प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रंदाडीह के छात्र-छात्राओं की करीब 12 बजे फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। दवा खिलाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम लौट गई। लेकिन शाम होते-होते बच्चों की तबियत एक-एक कर बिगड़ने लगी। बच्चों को तेज बुखार आने लगा। कुछ बच्चों को मानो नशे की दवा दे दी गई हो वो बहकी-बहकी बातें करने लगें। अभिभावक बेचारे डर गए घरों में महिलाएं रोने लगी।

इधर शाहपुर रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डा. अतिउल्लाह अंसारी ने बताया कि दवा सही था। कुछ बच्चों को बुखार आ है। बच्चों का इलाज शाहपुर रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। यही दवा शाहपुर के अन्य विद्यालयों में ही खिलाया गया है जो पूरी तरह सुरक्षित है।

jay kumar
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular