Homeखेलक्रिकेट1983 में विश्व कप खिताब दिलाने वाले कपिल देव को नहीं किया...

1983 में विश्व कप खिताब दिलाने वाले कपिल देव को नहीं किया गया आमंत्रित

Kapil Dev – World Cup: भारत को 1983 में पहला वनडे विश्व कप खिताब दिलाने वाले कपिल देव अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मैच के लिए अहमदाबाद जाना चाहते थे। लेकिन उन्हे वहां आमंत्रित ही नहीं किया गया। जबकि भारत के कई पूर्व कप्तान वहां मौजूद थे।

Bijay singh

कपिल देव ने कहा कि वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मैच के लिए अहमदाबाद जाना चाहते थे। भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने रविवार को दावा किया कि उन्हें मेजबान टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां विश्व कप फाइनल के लिए आमंत्रित ही नहीं किया गया।

Kapil Dev – World Cup: चाहता था, साथ जाऊं कपिल ने एक चैनल से कहा, मुझे वहां आमंत्रित ही नहीं किया गया। उन्होंने मुझे बुलाया नहीं इसलिए मैं नहीं गया। यह इतना ही सरल है। मैं चाहता था कि 1983 की पूरी टीम वहां मेरे साथ हो लेकिन मुझे लगता है कि यह इतना बड़ा टूर्नामेंट है और लोग जिम्मेदारियां संभालने में इतने व्यस्त हैं कि कभी-कभार वे भूल जाते हैं।

बोर्ड करता है आमंत्रित

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के पूर्व कप्तानों में सौरव गांगुली मौजूद थे जिन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष के तौर पर आमंत्रित किया गया था। वैसे बीसीसीआई का नियम है कि वह पूर्व अध्यक्ष और अधिकारियों को आमंत्रित करता है।

यह पूरी तरह अस्वीकार्य

कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है कि क्रिकेट संस्था ने विश्व विजेता रही भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव को अहमदाबाद में विश्व कप फाइनल के लिए आमंत्रित नहीं किया। बिशन सिंह बेदी की तरह ही कपिल देव भी अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं और कुछ महीने पहले उन्होंने प्रदर्शन करने वाली महिला पहलवानों का खुलकर समर्थन किया था।

jay kumar
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular