HomeबिहारArrahभोजपुर में हथियारबंद बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में जख्मी युवक पटना...

भोजपुर में हथियारबंद बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में जख्मी युवक पटना रेफर

एकौना भोजपुर: आर शहर से सटे उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एकौना गांव में शुक्रवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी तेतरिया गांव निवासी डिग्री सिंह का 40 वर्षीय पुत्र रामायण सिंह है।

  • हाइलाइट :-
    • जख्मी तेतरिया गांव निवासी डिग्री सिंह का 40 वर्षीय पुत्र रामायण सिंह है
    • सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई

एकौना भोजपुर: आर शहर से सटे उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एकौना गांव में शुक्रवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी तेतरिया गांव निवासी डिग्री सिंह का 40 वर्षीय पुत्र रामायण सिंह है। वह पेशे से खटाल संचालक है और एकौना गांव स्थित अपना खटाल चलाता है। गोली दाहिने साइड पीठ में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।

जख्मी युवक के बेटे सिंटू के अनुसार वह अपने पिता के साथ खटाल पर था और बगल में बारात आई थी। तभी दो-तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधी आए और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर जब वह दोनों भागने लगे तो भागने के क्रम में उसके पिता को पीठ में गोली लग गई। इसके बाद परिजनो द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद पटना रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा की आरंभिक जांच में पता चला कि रामायण यादव पिता डिग्री यादव ग्राम तेतरिया को एक अज्ञात लड़के से किसी बात को लेकर विवाद में उसने इनके ऊपर गोली चला दी और उनकी पीठ में गोली लग गई है। घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है और अभियुक्त का पता लगाकर उसके खिलाफ पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही इसकी गिरफ्तार सुनिश्चित की जाएगी।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular