Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख की कुर्सी सलामत, अविश्वास प्रस्ताव खारिज

शाहपुर प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख की कुर्सी सलामत, अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Shahpur News – Block chief: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए पंचायत समिति सदस्यों के सदन तक नहीं पहुंचने के बाद शाहपुर प्रखंड प्रमुख गीता देवी एवं उपप्रमुख संगीता देवी की कुर्सी सलामत रही।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • प्रखंड प्रमुख को छोड़ कोई भी पंचायत समिति सदस्य सदन में नहीं हुआ उपस्थित
    • अधिकारियों द्वारा नियम के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया

Shahpur News – Block chief खबरे आपकी शाहपुर/आरा: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए पंचायत समिति सदस्यों के सदन तक नहीं पहुंचने के बाद प्रखंड प्रमुख गीता देवी एवं उपप्रमुख संगीता देवी की कुर्सी सलामत रही। सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए एक मात्र प्रमुख गीता देवी ही निर्धारित समय पर पहुंची हुई थी। प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर पंचायत समिति सदस्यों के सदन में नहीं आने के कारण अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया।

इसके पूर्व निर्धारित समय पर अधिकारी अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई के लिए सभी तैयारियां को पूरा कर पंचायत समिति सदस्यों का इंतजार करते रहे। लेकिन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर पंचायत समिति सदस्यों के नहीं आने के कारण अधिकारियों द्वारा नियम के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। जिसकी जानकारी डीसीएलआर जगदीशपुर अमरेंद्र कुमार एवं प्रखंड कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ने दी।

अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद प्रखंड प्रमुख गीता देवी के सदन से बाहर निकलने के साथ ही उनके समर्थकों द्वारा विजयी जयघोष के जयकारे लगे शुरू कर दिए। साथ ही साथ बैंड बाजे के साथ उनके समर्थकों द्वारा जीत की खुशी व्यक्त की गई और प्रखंड प्रमुख ने अपने समर्थकों का अभिवादन किया गया।

जीत सभी समर्थक पंसस सदस्यों की है: प्रमुख

प्रमुख ने कहा: अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के पश्चात प्रखंड प्रमुख गीता देवी व उनके प्रतिनिधि पुतुल साह उर्फ गेल्हा साह ने अपने समर्थक पंसस व समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ उन्होंने कहा कि यह जीत उनके सभी समर्थक पंसस सदस्यों की है। जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में उनका साथ दिया।

Bijay singh

Most Popular