Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया प्रमुख व उप प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव हुआ...

बिहिया प्रमुख व उप प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज

Bihiya Politics News: पूर्व निर्धारित बैठक में कुल 19 पंचायत समिति सदस्यों में से एक को छोड़ पक्ष व विपक्ष के 18 सदस्यों ने बैठक में भाग नहीं लिया।

  • हाइलाइट :-
    • चर्चा व मतविभाजन के लिए बुलाई गयी बैठक में महज एक सदस्य हुआ उपस्थित
    • न तो चर्चा हो सकी और न हीं मतविभाजन, अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज

 खबरे आपकीBihiya Politics News: बिहिया/आरा: बिहिया प्रमुख प्रतिमा देवी व उप प्रमुख मुकेश यादव के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शुक्रवार को आयोजित विशेष बैठक में पक्ष व विपक्ष के सदस्यों के अनुपस्थित रहने के कारण अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। पूर्व निर्धारित बैठक में कुल 19 पंचायत समिति सदस्यों में से महज एक सदस्य पूर्व उप प्रमुख व वर्तमान सदस्य शशि भूषण सिंह हीं उपस्थित हुए जबकि पक्ष व विपक्ष के 18 सदस्यों ने बैठक में भाग नहीं लिया।

इस संबंध में बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी मोनालिसा प्रियदर्शिनी ने बताया कि प्रमुख के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव में महज एक सदस्य उपस्थित रहे जबकि उप प्रमुख के खिलाफ कोई भी सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं रहा जिससे न तो चर्चा हो सकी और न हीं मतविभाजन की जा सकी। ऐसी स्थिति में अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है।

विपक्षी दल का नेतृत्व कर रहे पंचायत समिति सदस्य लाल बहादुर महतो ने बताया कि हमलोग इस बैठक को साजिश मानते हैं जिसके कारण बैठक में शामिल नहीं हुए। मामले को लेकर श्री महतो समेत 9 सदस्यों के हस्ताक्षरित आवेदन को जिलाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

हालांकि विपक्षी 9 सदस्य प्रखंड कार्यालय परिसर में मौजूद रहे 10 वें का इंतजार करते रहे परन्तु एक मत और नहीं जुटा पाने के कारण बैठक में शामिल नहीं हुए। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले स्वयं भी बैठक से अनुपस्थित रहे।

प्रमुख व उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के साथ हीं पिछले एक माह से चली आ रही अटकलों का दौर भी थम गया है। वहीं विजय हासिल होने के पश्चात प्रखंड कार्यालय बिहिया परिसर में जिप अध्यक्ष आशा देवी की मौजूदगी में प्रमुख प्रतिमा देवी को उनके समर्थकों ने फुल मालाओं से लाद दिया और जीत का जश्न मनाया।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular