- Shahpur News हाइलाइट :
- इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
- शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार के समीप सोमवार की रात घटी घटना
Shahpur News आरा/शाहपुर: आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार के समीप सोमवार की रात बाइक से गिरकर एक ममता की मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।
जानकारी के अनुसार मृतका शाहपुर थाना क्षेत्र के सहजौली गांव निवासी सुरेश राम की 58 वर्षीया पत्नी कौशल्या देवी है। वह पेशे से ममता कार्यकर्ता थी। सदर अस्पताल के प्रसूति विभाग में ममता के पद पर कार्यरत थी।
इधर, मृतक के छोटे बेटे विनोद राम ने बताया कि सोमवार को उनकी नाइट ड्यूटी थी।। जिसको लेकर वह अपनी मां को बाइक से लेकर आरा सदर अस्पताल आ रहा था। उसी दौरान शाहपुर बाजार के समीप अचानक उसके बाइक के सामने कुत्ता आ गया और जैसे ही उसने ब्रेक लिया। उसी दौरान उसकी मां कौशल्या देवी असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़ी।
पढ़ें :- शाहपुर से रेफर गर्भवती महिला की आरा सदर अस्पताल में मौत


