HomeNewsरास्ट्रीय खबरेंED लॉकअप में अरविंद केजरीवाल, App में हाहाकार

ED लॉकअप में अरविंद केजरीवाल, App में हाहाकार

Arvind Kejriwal in ED lockup: भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष से अपना सार्वजनिक जीवन शुरू करने वाले इंडिया अगेंस्ट करप्शन के संयोजक रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज भ्रष्टाचार के आरोपों में ही गिरफ्तार कर लिए गए।

jay kumar
  • हाइलाइट :-Arvind Kejriwal in ED lockup
    • जानकारों की मानें तो केजरीवाल गिरफ्तार होने वाले देश के किसी भी राज्य या केन्द्र-शासित प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री
    • इससे पहले, आबकारी घोटाला मामले में ईडी ने केजरीवाल को एक के बाद एक नौ समन भेजे थे, लेकिन इन्हें गैरकानूनी बताते हुए वह पेश नहीं हुए थे

खबरे आपकी: भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष से अपना सार्वजनिक जीवन शुरू करने वाले इंडिया अगेंस्ट करप्शन के संयोजक रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज भ्रष्टाचार के आरोपों में ही गिरफ्तार कर लिए गए। आबकारी घोटाले में अपनी सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीबीआइ द्वारा गिरफ्तारी के 390 दिन बाद केजरीवाल को इसी घोटाले से जुड़े मनी लान्ड्रिंग मामले में ईडी ने बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले करीब दो घंटे तक ईडी ने उनके आवास पर तलाशी ली और उनका मोबाइल फोन जब्त कर पूछताछ की।

ईडी के मुख्यमंत्री आवास पहुंचने की सूचना मिलते ही वहां पहुंचीं दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगे, मुख्यमंत्री बने रहेंगे और जेल से सरकार चलाएंगे। राजनीति के जानकारों की मानें तो केजरीवाल गिरफ्तार होने वाले देश के किसी राज्य या केन्द्र-शासित प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले देश के किसी भी राज्य में ऐसा मौका नहीं आया, जब मुख्यमंत्री के पद पर बैठे किसी राजनेता को गिरफ्तार किया गया हो।

आप सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। साथ ही यह भी प्रयास किया गया है कि शीर्ष अदालत शुक्रवार सुबह इस मामले को सबसे पहले सुन ले, क्योंकि कल शीर्ष अदालत का सप्ताह का अंतिम कार्य दिवस है और शनिवार, रविवार के बाद होली की छुट्टी भी हो जाएगी। यह पहला मौका है, जब केजरीवाल के आवास पर ईडी पहुंची।

इससे पहले, आबकारी घोटाला मामले में ईडी ने केजरीवाल को एक के बाद एक नौ समन भेजे थे, लेकिन इन्हें गैरकानूनी बताते हुए वह पेश नहीं हुए थे। इस बीच, पार्टी के नेता इंटरनेट मीडिया पर वह अलग-अलग मंचों पर कहते रहे थे कि ईडी केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है। ईडी के नौवें समन और मनी लान्ड्रिंग कानून के प्रविधानों को केजरीवाल ने निचली अदालत में चुनौती दी थी।

इसकी सुनवाई के दौरान बुधवार को उन्होंने ईडी के समक्ष पेश होने पर सहमति जताते हुए गिरफ्तारी न होने का भरोसा दिलाए जाने की मांग की थी, लेकिन इसपर निचली अदालत के बाद उन्हें बृहस्पतिवार को हाई कोर्ट से भी राहत नहीं मिली। इसके करीब तीन घंटे बाद ही ईडी केजरीवाल के आवास पर पहुंच गई।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular