HomeNewsरास्ट्रीय खबरेंडॉ. भीम सिंह 'भवेश' को मिला पद्मश्री अवार्ड

डॉ. भीम सिंह ‘भवेश’ को मिला पद्मश्री अवार्ड

भोजपुर जिले के सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार सह पत्रकार डॉ. भीम सिंह 'भवेश' को दिल्ली में पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया।

Padma Shri Award: भोजपुर जिले के सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार सह पत्रकार डॉ. भीम सिंह ‘भवेश’ को दिल्ली में पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया।

  • हाइलाइट्स: Padma Shri Award
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया पद्मश्री अवार्ड

आरा: सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार सह पत्रकार डॉ. भीम सिंह ‘भवेश’ को दिल्ली में पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया। भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंगलवार को उन्हें पद्मश्री अवार्ड प्रदान किया गया। डॉ .भवेश को पद्मश्री अवार्ड मिलने पर जिले में हर्ष का माहौल है। जिले के साहित्यकारो, लेखकों, पत्रकारों एवं प्रबुद्ध लोगों ने उन्हें बधाइयां दी है। डॉ. भवेश को भारत सरकार द्वारा पिछले 25 जनवरी 2025 को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई थी।

बता दें कि आरा शहर के पकडी (मदन जी का हाता) निवासी डॉ. भवेश पिछले दो दशक से अधिक समय से समाज के हाशिए पर खड़ी मुसहर जाति के विकास हेतु प्रयासरत हैं, उनके इस कार्य की प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने “मन की बात” की 110वें एपिसोड में 25 फरवरी 2024 को भी की गई थी।

डॉ. भवेश समाज सेवा के साथ साहित्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं, उनके द्वारा चार पुस्तके लिखी गई हैं, जिनमें “सान्निध्य का संस्मरण” “नेम प्लेट” “हाशिए पर हसरत” और “कलकत्ता से कोलकता” शामिल है। इनमें “हाशिए पर हसरत” पुस्तक मुसहर जाति के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति के संदर्भ में एक चर्चित पुस्तक है, जिसका लोकार्पण राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने किया था।

पढ़ें: राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए डॉ. भीम सिंह…

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular