Homeबिहारआराश्राद्धकर्म में भाग लेकर घर लौट रहे चाचा-भतीजे को अज्ञात वाहन ने...

श्राद्धकर्म में भाग लेकर घर लौट रहे चाचा-भतीजे को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सुढ़नी मोड़ के समीप सोमवार की सुबह श्राद्धकर्म से वापस घर लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।

Sudhni Mod Accident: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सुढ़नी मोड़ के समीप सोमवार की सुबह श्राद्धकर्म से वापस घर लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।

  • हाइलाइट:- Sudhni Mod Accident
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान दोनों ने रास्ते में तोड़ा दम
    • पुलिस ने दोनो शवो का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • मृतको के घर में मचा कोहराम, परिजन रो-रोकर बेहाल

आरा/भोजपुर: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सुढ़नी मोड़ के समीप सोमवार की सुबह श्राद्धकर्म से वापस घर लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार मृतकों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव निवासी स्व. फटीगन पासवान का 41 वर्षीय पुत्र कलक्टर पासवान एवं स्व.पुलिस पासवान के 49 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार है। दोनों पेशे से मजदूर थे। मतक कलक्टर पासवान एवं धर्मेंद्र पासवान रिश्ते में चाचा-भतीजा थे।

इधर, मृतक धर्मेंद्र कुमार के साले विजय पासवान ने बताया कि उनके घर में परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई थी। उसी के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए जीजा धर्मेंद्र कुमार अपने चाचा कलक्टर पासवान के साथ बाइक द्वारा रविवार की देर शाम सरथुआ से अपने ससुराल कसाप गए थे। वापस लौट के दौरान यह हादसा हुआ। आरा टाउन थाना पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular