Monday, December 15, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारअसम के बीजेपी सांसद सह पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया का हुआ...

असम के बीजेपी सांसद सह पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया का हुआ स्वागत

Dilip Saikia: रोहतास के सासाराम में आयोजित कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के व्यापारी सम्मेलन में भाग लेने जाने के दौरान भाजपा एवं कैट से जुड़े पदाधिकारियों का आरा और बिहिया में स्वागत किया गया।

Dilip Saikia: रोहतास के सासाराम में आयोजित कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के व्यापारी सम्मेलन में भाग लेने जाने के दौरान भाजपा एवं कैट से जुड़े पदाधिकारियों का आरा और बिहिया में स्वागत किया गया।

  • हाइलाइट :- Dilip Saikia
    • प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक आलोक अंजन के नेतृत्व में हुआ स्वागत
    • आरा के वामपाली के समीप नेताओं का किया गया भव्य स्वागत

आरा: रोहतास के सासाराम में आयोजित कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के व्यापारी सम्मेलन में भाग लेने जाने के दौरान भाजपा एवं कैट से जुड़े पदाधिकारियों का आरा और बिहिया में स्वागत किया गया। आरा के वामपाली में प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक आलोक अंजन के नेतृत्व में असम के बीजेपी सांसद सह बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया, कैट के प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा, उपाध्यक्ष सह बीजेपी बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष रवि गुप्ता, कैट के शाहाबाद प्रभारी सह उपाध्यक्ष बबल कश्यप, वरीय उपाध्यक्ष कैट मुकेश कुमार नंदन तथा प्रशासनिक सलाहकार (कैट) भारत भूषण श्रीवास्तव (पूर्व डीएसपी) का स्वागत किया गया।

वही बिहिया में कैट के अध्यक्ष रंजीत कुशवाहा ने बीजेपी सांसद एवं कैट के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत सासंद दिलीप सैकिया ने कहा की नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए हम सभी को भरपूर प्रयास करना है। लोकसभा चुनाव में सभी वर्गों का साथ मिल रहा है। मुझे उम्मीद ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि इस लोस चुनाव में भाजपा पूरे देश में अपने 400 के लक्ष्य को पार कर मिशाल कायम करेगी। स्वागत करने‌ वालो में भाजपा युवा मोर्चा भोजपुर के जिला कोषाध्यक्ष निशांत नैयर उर्फ राजन नैयर, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सन्नी‌ शाहाबादी, संतोष पब्लिसिटी, व्यवसायी संतोष गुप्ता आदि कई थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular