HomeबिहारआराARA : गांगा घाट के समीप महिला का शव छोड़ भाग निकले...

ARA : गांगा घाट के समीप महिला का शव छोड़ भाग निकले परिजन

भोजपुर जिले के धोबहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने विषपान कर लिया। इलाज के दौरान शाहपुर स्थित एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

SALEMPUR: भोजपुर जिले के धोबहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने विषपान कर लिया। इलाज के दौरान शाहपुर स्थित एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट : SALEMPUR
    • पुलिस को देख ससुराल वाले टेकसेमर गांगा घाट के समीप शव छोड़ भाग निकले
    • पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया, हालांकि ससुराल वाले भागने में सफल रहे

आरा: भोजपुर जिले के धोबहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने विषपान कर लिया। इलाज के दौरान शाहपुर बनाही रोड स्थित एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। ससुराल वालों की ओर से मामले को छुपाने के लिए शव को ठिकाने लगाने को कोशिश की जा रही थी। तभी पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि ससुराल वाले भागने में सफल रहे।

पढ़ें : गंगा नदी से अज्ञात किशोरी का शव बरामद, सनसनी

मृत महिला सलेमपुर गांव निवासी भरत यादव की 22 वर्षीय पत्नी निशा देवी थी। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। धोबहां थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला को उसके परिजनों की ओर से बेवजह प्रताड़ित किया जाता था। इससे तंग आकर उसने विषपान कर लिया। इसके बाद उसे इलाज कराने के लिए शाहपुर के एक अस्पताल में लाया गया था,जहां उसकी मौत हो गयी।

इसके बाद उसके ससुराल वाले शव को दफनाने ले जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस को देख ससुराल वाले टेकसेमर गांगा घाट के समीप शव छोड़ भाग निकले। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के मायके कटिहार में है। उसके मायके वालों का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने के बाद मामला दर्ज कर कारवाई की जायेगी।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular