HomeNewsबिहारअवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चला भोजपुर पुलिस-प्रशासन का डंडा

अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चला भोजपुर पुलिस-प्रशासन का डंडा

भोजपुर पुलिस और खनन विभाग की टीम के द्वारा मंगलवार को कई थाना क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया।

Strict action by Bhojpur police: भोजपुर पुलिस और खनन विभाग की टीम के द्वारा मंगलवार को कई थाना क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया।

jay kumar
  • हाइलाइट : Strict action by Bhojpur police
    • पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त दल के द्वारा लगातार कार्रवाई जारी
    • बड़हरा में बालू लदे तीन ट्रक तथा चांदी थाना क्षेत्र में एक बालू लदा ट्रैक्टर जप्त

आरा‌: भोजपुर पुलिस और खनन विभाग की टीम के द्वारा मंगलवार को कई थाना क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया। इस दौरान बिना चलान और ओवरलोडेड ट्रक और ट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के क्रम में बड़हरा थाना अंतर्गत तीन ट्रक को बिना चालान और अन्य उल्लंघन के आरोप में जप्त किया गया है। जब्त ट्रक के चालक पर प्राथमिकी के अतिरिक्त उनके ऊपर विभिन्न विभाग की शुल्क वसूली भी की जा रही है।

इसके अतिरिक्त चांदी थाना पुलिस द्वारा बिना चालान के बालू लदा एक ट्रैक्टर को भी जप्त किया गया तथा इसके खिलाफ विभिन्न विभाग की शुल्क वसूली के अतिरिक्त प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है। भोजपुर पुलिस अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी इसके अतिरिक्त विभिन्न थाना क्षेत्र में भी लगातार चेकिंग की जा रही है और अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular