Homeबिहारआरा भोजपुरसेवा पखवारा के तहत भाजपा ने लगाया स्वास्थ्य कैंप

सेवा पखवारा के तहत भाजपा ने लगाया स्वास्थ्य कैंप

भाजपा की ओर से पीएम के जन्मदिन पर 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक मनाये जा रहे सेवा पखवारा के तहत स्वास्थ्य कैंप लगाया गया।

Rudranagar Bihiya – Health camp: भाजपा की ओर से पीएम के जन्मदिन पर 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक मनाये जा रहे सेवा पखवारा के तहत स्वास्थ्य कैंप लगाया गया।

  • हाइलाइट : Rudranagar Bihiya – Health camp
    • शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का शिविर रुद्रनगर पंचायत भवन में लगा था
    • शाहपुर विधानसभा की पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने शिविर का उद्घाटन किया

आरा/शाहपुर: भाजपा की ओर से पीएम के जन्मदिन पर 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक मनाये जा रहे सेवा पखवारा के तहत स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। भाजपा समेत सरकारी संस्थानों की ओर से विभिन्न सेवा कार्य किये जा रहे हैं। जिले के विधानसभाओं में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए लोगों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता की।

जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में एक-एक केन्द्र बनाया गया था, जहां डॉक्टर की पूरी टीम लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाएं दी गई। इस दौरान बीपी और सुगर की जांच की गई। पार्टी की ओर से सभी केन्द्रों के लिए एक-एक प्रभारी बनाये गये थे, जिनकी देखरेख में शिविर का सफल आयोजन किया गया।

Rudranagar Bihiya – Health camp: पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने शिविर का उद्घाटन किया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का शिविर रुद्रनगर पंचायत भवन में लगा था। इसमे शाहपुर की पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर के प्रभारी बिहिया पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष कृष्णकांत सिंह थे। पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने हेल्थ कैंप में आए महिलाओं से बात कर उनका हाल चाल जाना साथ ही सुनिश्चित किया की जो भी स्वास्थ जांच के लिए आए उनकी हर मुमकिन मदद हो। कैंप में लोगों को सीबीसी जांच मलेरिया, डेंगू, शुगर, ब्लड प्रेशर समेत कई तरह की जांच की गई और जरूरी दवायें भी दी गयीं। इस अवसर पर शाहपुर प्रखंड भाजपा पूर्वी के मंडल अध्यक्ष अमरनाथ राय, पश्चिमी के ठाकुर दयाल राम, अरविन्द पांडेय, भाजपा नेता अंकित पांडेय, पंकज तिवारी, बंटी पांडेय, धर्मेन्द्र गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहें।

वही जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र का शिविर बबुरा हाईस्कूल में लगा था। इसमें बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया। आरा विधानसभा क्षेत्र के चंदवा में आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप स़िह ने शिविर का उद्घाटन किया। तरारी विधानसभा शिविर का आयोजन डाकबंगला करथ में किया गया। पूर्व विधायक सुनील प़ाडे व जिलाध्यक्ष दुर्गा राज शामिल हुए। जगदीशपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, संदेश में पूर्व विधायक संजय स़िह टाइगर, अगिआंव में रामाकांत चंद्रवंशी मुख्य अतिथि थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular