Sunday, June 8, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरागढ्ढे में गिरी गाय को रेस्क्यू करनेवाले आरा नगर निगम के कर्मी...

गढ्ढे में गिरी गाय को रेस्क्यू करनेवाले आरा नगर निगम के कर्मी होंगे सम्मानित

आरा शहर के पुरानी पुलिस लाइन सलेमपुर रोड में पेट्रोल पंप के पास एक गाय गढ्ढे में गिर गई थी, जिसे आरा नगर निगम के कर्मियों द्वारा रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

Employees of Ara Municipal Corporation: आरा शहर के पुरानी पुलिस लाइन सलेमपुर रोड में पेट्रोल पंप के पास एक गाय गढ्ढे में गिर गई थी, जिसे आरा नगर निगम के कर्मियों द्वारा रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

  • हाइलाइट : Employees of Ara Municipal Corporation
    • महापौर की पहल पर गढ्ढे में गिरी गाय का किया गया रेस्क्यू
    • रेस्क्यू टीम के कर्मियों को बोर्ड की बैठक में किया जाएगा सम्मानित

खबरे आपकी: आरा नगर निगम के महापौर इंदू देवी की पहल पर बीती रात गढ्ढे में गिरी गाय का नगर निगम के कर्मियों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जिसकी स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की। महापौर ने नगर निगम कर्मियों को सम्मानित करने की बात कही।

महापौर इंदु देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात मुझे सूचना मिली कि शहर के पुरानी पुलिस लाइन सलेमपुर रोड में पेट्रोल पंप के पास एक गाय गढ्ढे में गिर गई है, जिसे तुरंत नहीं निकाला गया, तो उसकी जान भी जा सकती है। इस पर मैंने तत्काल आरा नगर निगम के स्वच्छता पदाधिकारी विकास कुमार को सूचना देकर तत्काल गाय को रेस्क्यू करने करने का निर्देश दिया।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

जिस पर आरा नगर निगम के स्वच्छता पदाधिकारी विकास कुमार ने निगम कर्मचारी बृज किशोर सिंह और गुड्डू सिंह की सहायता से रात के अंधेरे में गाय को रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई। इस कार्य के लिए मैने तीनों कर्मियों की प्रशंसा की, साथ ही उन्हें नगर निगम बोर्ड की बैठक में सम्मानित करने की बात कही। महापौर ने कहा कि आगे भी ऐसी कार्य कुशलता का परिचय देने वाले पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया जाएगा‌|

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular