Homeबिहारभोजपुरगांव में हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

गांव में हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

भोजपुर जिले की संदेश थाना पुलिस की टीम ने बडिहां गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार व कारतूस के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Badihan village: भोजपुर जिले की संदेश थाना पुलिस की टीम ने बडिहां गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार व कारतूस के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

jay kumar
  • हाइलाइट : Badihan village
    • अवैध हथियार व कारतूस के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

आरा: भोजपुर जिले की संदेश थाना पुलिस की टीम ने बडिहां गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार व कारतूस के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार थाना क्षेत्र के बडिहां गांव निवासी जुगत उर्फ जग्गू यादव का पुत्र राजेंद्र यादव है। इसकी जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि संदेश थानान्तर्गत बडिहां गांव में कुछ व्यक्ति हथियार लहरा रहे हैं तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेश थानाध्यक्ष को सूचना का सत्यापन, अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं हथियार बदरामगी हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त के सत्यापन हेतु थाना की गश्ती गाड़ी बडिहां पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, उसके पास से एक अवैध देशी क‌ट्टा एवं एक जिन्दा कारतूस गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार थाना क्षेत्र के बडिहां गांव निवासी जुगत उर्फ जग्गू यादव का पुत्र राजेंद्र यादव है। इस संबंध में गिरफ्तार के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular