Homeबिहारआरा भोजपुरछठ पर्व की पूर्व तैयारियों का डीएम ने घाटों पर पहुंचकर निरीक्षण...

छठ पर्व की पूर्व तैयारियों का डीएम ने घाटों पर पहुंचकर निरीक्षण किया

DM inspected – Chhath Ghat: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा जगदीशपुर एवं पीरो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत छठ पर्व निमित महत्वपूर्ण घाटों का निरीक्षण किया गया तथा तैयारियों का अनुश्रवण किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट : DM inspected – Chhath Ghat
    • मानकों के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं सतत निगरानी करने का निर्देश दिया गया

आरा: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा जगदीशपुर एवं पीरो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत छठ पर्व निमित महत्वपूर्ण घाटों का निरीक्षण किया गया तथा तैयारियों का अनुश्रवण किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को ससमय छठ घाटों की साफ सफाई, महत्वपूर्ण घाटों पे NDRF एवं SDRF टीम की प्रतिनियुक्ति, बैरिकेडिंग, भीड़-प्रबंधन, सुचारू यातायात तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु मानकों के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सतत निगरानी करने का निर्देश दिया गया।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर/पीरो, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी पीरो/जगदीशपुर,कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जगदीशपुर/ पीरो एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

आस्था का महापर्व छठ पूजा हमें हमारे रीति-रिवाजों, संस्कृति और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। एक दीर्घकालिक परंपरा, जो भारतीय संस्कृति की गहराई और विविधता को उजागर करता है। आस्था का यह महापर्व न केवल सामूहिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि मानवता के एकजुट होने और प्राकृतिक सौंदर्य के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक माध्य भी है।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular