Homeबिहारआराछठ महापर्व की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

छठ महापर्व की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

Chhath Mahaparva: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा छठ महापर्व 2024 के अवसर पर शनिवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट : Chhath Mahaparva
    • छठ महापर्व 2024 को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
    • छठ पूजा से संबंधित सभी कार्य अगले दो दिन में पूर्ण किया जाए:डीएम

आरा: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा छठ महापर्व 2024 के अवसर पर शनिवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य छठ घाटों एवं आवागमन के मार्गों में सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने नल-जल, सड़क मार्ग, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, तथा नहरों में पानी की उपलब्धता से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर निगम और नगर पंचायत क्षेत्रों में स्थित सभी घाटों की साफ-सफाई, बिजली के तार/पोल एवं आवागमन के रास्तों का मरम्मती कार्य, घाटों का समतलीकरण एवं बैरिकेडिंग जैसे कार्यों को एक अभियान के तहत अगले दो दिन में पूर्ण किया जाए।

इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने बेलाउर सूर्य मंदिर में वॉच टावर बनाने के कार्य को अविलंब पूर्ण करने हेतु भी निर्देश दिए। इस बैठक में नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय /यातायात एवं साइबर क्राइम, सभी कार्यपालक अभियंता/ कार्यपालक पदाधिकारी,नगर पंचायत तथा अन्य उच्च सरकारी अधिकारी उपस्थित थे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular