Homeबिहारआराप्रधानाध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा में प्रेम बाला ने लहराया सफलता का परचम

प्रधानाध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा में प्रेम बाला ने लहराया सफलता का परचम

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा का परीक्षाफल शुक्रवार को घोषित हो गया।

Headmaster competitive exam: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा का परीक्षाफल शुक्रवार को घोषित हो गया।

Bijay singh
  • हाइलाइट : Headmaster competitive exam
    • आरा शहर के पावरगंज गोढना रोड की निवासी है प्रेम बाला

आरा: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा का परीक्षाफल शुक्रवार को घोषित हो गया। प्रतियोगिता परीक्षा में आरा शहर की पावरगंज गोढ़ना रोड निवासी प्रेम बाला कुमारी ने सफलता प्राप्त की है।

प्रेम बाला कुमारी फिलवक्त भोजपुर जिले के चरपोखरी प्रखंड अंतर्गत प्लस टू सरयू विद्या मंदिर सेमरांव में वर्ष 2015 से नियोजित शिक्षक के रूप में कार्यरत है, उनके पति प्रभाकर कुमार भोजपुर समाहरणालय में कर्मी है। प्रेम बाला कुमारी ने बताया कि इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत एवं पति का सहयोग रहा है। टीचिंग के साथ घर के सभी कार्य एवं बच्चे की परवरिश करते हुए मैंने मेहनत कर यह सफलता अर्जित की है।

उन्होंने बताया कि बीपीएससी टीआरई-1 में भी उनका सलेक्शन हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह योगदान नहीं कर पाई। प्रधानाध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा में रिजल्ट आने से घर में खुशी है। वह नये पद पर योगदान कर बच्चों को योग्य भारत के नागरिक बनाने का प्रयास करेगी।

jay kumar
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular