Homeआरा भोजपुरतरारीरात में प्रेमिका को हैप्पी दिवाली बोलने गया था प्रेमी

रात में प्रेमिका को हैप्पी दिवाली बोलने गया था प्रेमी

भोजपुर जिला के तरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कागांव में दिवाली की रात अपनी प्रेमिका से मिलकर हैप्पी दिवाली बोलने गए एक प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी।

Barkagaon Lover: भोजपुर जिला के तरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कागांव में दिवाली की रात अपनी प्रेमिका से मिलकर हैप्पी दिवाली बोलने गए एक प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी।

jay kumar
  • हाइलाइट : Barkagaon Lover
    • प्रेमिका के परिजनों ने खंभे से बांध कर इतना पिटा कि उसने दम तोड़ दिया

आरा/तरारी: बिहार के भोजपुर जिले में दिवाली की रात अपनी प्रेमिका से मिलकर हैप्पी दिवाली बोलने गए एक प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। प्रेमिका के गांव के लोगों और परिजनों ने खंभे से बांध कर इतना पिटा कि उसने दम तोड़ दिया। घटना तरारी थाना क्षेत्र के बड़गांव की बताई जा रही है। वही मृतक किशोर तरारी थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी मनोज बारी का 16 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार था। हत्या की सूचना मिलते हीं तरारी थानाध्यक्ष ने चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पर पिरो पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, एएसपी के. के. सिंह पहुंच कर मामले की जांच में जुट गये हैं।

जानकारी के मुताबिक आरोपी किशोर दिवाली की रात अपनी प्रेमिका से मिलकर हैप्पी दिवाली बोलने गया था। लेकिन परिवार के लोगों को इसकी भनक लग गई। किशोर को सबने मिलकर पकड़ लिया और चोर चोर कहकर पिटाई शुरू कर दी। जिससे भीड़ जुट गई। भीड़ में शामिल लोगों ने उसे एक बिजली के पोल से बांध दिया और बुरी तरह से पिटाई करने लगे। मारपीट से किशोर की मौत हो गई।

वहीं मृतक के पिता मनोज बारी ने बताया कि मेरा बेटा प्रेम कुमार कई माह से गांव के अजय शर्मा के घर गिट्टी छड़ के दुकान पर मजदूरी का काम करता था। वृहस्पतिवार की आधी रात्रि दुकानदार ने फोन से बताया कि घर में चोरी छेड़खानी करते प्रेम को रंगे हाथ पकडा गया है। जब मैं मौके पर पहुंचा तो देखा कि आरोपियों ने अपने दरवाजे पर स्थित बिजली की खम्भे से मेरे बेटे को बांध बेरहमी से पीट रहे हैं। नजरों के सामने हीं मेरे बेटे को पीट पीट कर हत्या कर दी गई।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular