Friday, April 18, 2025
No menu items!
Homeबिहारआराडीएम ने लंबित दाखिल खारिज मामलों को निपटाने का सीओ को दिए...

डीएम ने लंबित दाखिल खारिज मामलों को निपटाने का सीओ को दिए निर्देश

भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा शुक्रवार को राजस्व विभाग के तहत दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई-मापी और अभियान बसेरा-2 की प्रगति की समीक्षा की गई।

Dakhil Kharij cases: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा शुक्रवार को राजस्व विभाग के तहत दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई-मापी और अभियान बसेरा-2 की प्रगति की समीक्षा की गई।

  • हाइलाइट्स: Dakhil Kharij cases
    • डीएम ने 75 और 35 दिनों से लंबित दाखिल-खारिज के मामलों का अविलंब निष्पादन का दिए निर्देश

आरा: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा शुक्रवार को राजस्व विभाग के तहत दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई-मापी और अभियान बसेरा-2 की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि 75 और 35 दिनों से लंबित दाखिल-खारिज के मामलों का अविलंब निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

Bharat sir
Bharat sir

उन्होंने परिमार्जन से संबंधित लंबित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अंचलाधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों को कैंप मोड में कार्य कर निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए।

Mathematics Coching shahpur
Mathematics Coching shahpur

साथ ही, उन्होंने सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने आवंटित प्रखंडों में अंचल कार्यालयों में कैंप आयोजित कर दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस से संबंधित मामलों की हल्का वार समीक्षा करते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस बैठक में अपर समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी (राजस्व), सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular