Friday, April 25, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरkoilwarकोईलवर में इंटर के छात्र रोहित की गोली मारकर हत्या, दो हिरासत...

कोईलवर में इंटर के छात्र रोहित की गोली मारकर हत्या, दो हिरासत में

Rohit shot dead – Koilwar: भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर गांव स्थित गर्ल्स मध्य विद्यालय के समीप गुरुवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

  • हाइलाइट्स: Rohit shot dead – Koilwar
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
    • परिजनों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा व पुलिस से नोंकझोंंक
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • कोईलवर गांव स्थित गर्ल्स मध्य विद्यालय के समीप गुरुवार की दोपहर घटी घटना

Rohit shot dead – Koilwar आरा: भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर गांव स्थित गर्ल्स मध्य विद्यालय के समीप गुरुवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक को बाएं साइड सर में गोली मारी गई है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और उसे मृत अवस्था में देख उनका आक्रोश भड़क उठा। इस दौरान कोईलवर के पीएसआई के साथ नोकझोंक की। परिजनों ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा किया।

हंगामे के दौरान परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड के मेन ओटी में लगे गेट को तोडने लगे। इसके बाद परिजन उसके शव को प्राइवेट एंबुलेंस निजी अस्पताल ले गए। ले जाने के क्रम शव को एंबुलेंस पर लादने के बाद स्टेचर को फेंक दिया। जिससे इमरजेंसी वार्ड में लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना पाकर टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। तभी मृतक के परिजन एक बार फिर आक्रोशित हो गए और पुलिस के साथ नोंकझोंक की। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

जानकारी के अनुसार मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर वार्ड नंबर-चार निवासी देव कुमार राय उर्फ डमडम राय का 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार है। वह इंटर का छात्र था। इधर, मृतक के पिता देव कुमार राय उर्फ डमडम राय ने बताया कि वह बधार में थे। उसी बीच इंदिरा आवास योजना के बकाए 18 हजार रुपए को लेकर उन्होंने अपने बड़े बेटे योगेंद्र कुमार से रोहित कुमार के मोबाइल पर कॉल करवाया, तो पुलिस ने उठाया और कहा कि तुम कौन बोल रहे हो, तो उसने कहा कि मैं रोहित का बड़ा भाई बोल रहा हूॅं। तभी उनके द्वारा कहा गया की उसका एक्सीडेंट हो गया है। तुम सदर अस्पताल आओ। जब परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

मृतक के पिता बोले: किसी से नहीं थी दुश्मनी
मृतक के पिता देव कुमार राय उर्फ डमडम राय ने अपने बेटे की गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार का विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इंकार किया है। हालांकि बदमाशों ने युवक की हत्या क्यों की है। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

थानाध्यक्ष बोले: दोस्तों के साथ विवाद में हुई हत्या
कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर उसकी हत्या करने की बात सामने आ रही है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। इसके अलावे पुलिस ने इस मामले में दो लड़कों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

अप्रैल में होने वाली थी शादी, घर में मचा कोहराम
बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में छोटा था। उसकी शादी पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के हीरवानपुर पकड़ी गांव में तय हुई थी। इसी वर्ष 26 अप्रैल को तिलक और 30 अप्रैल को बारात जाने वाली थी। जहां घर के लोग उसके शादी को लेकर खुशियां मना रहे थे और उसके सिर पर सेहरा सजाने का इंतजार कर रहे थे।

वही उसकी मौत की खबर मिलते ही उसके घर में शादी के खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। उसके सिर पर सेहरा सजाने से पहले ही घर से उसकी अर्थी उठ गई। मृतक के परिवार में मां सौम्या देवी व एक भाई योगेंद्र कुमार एवं एक बहन गुड़िया देवी है। घटना के बाद मुक्तक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की मां सौम्या देवी एवं परिवार की सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular