Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में प्राइवेट गार्ड की गोली मारकर हत्या

भोजपुर में प्राइवेट गार्ड की गोली मारकर हत्या

Pachma Narayanpur: भोजपुर के हसन बाजार थाना क्षेत्र के पचमा नारायणपुर गांव में बुधवार की रात पूर्व के विवाद में प्राइवेट गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Pachma Narayanpur: भोजपुर के हसन बाजार थाना क्षेत्र के पचमा नारायणपुर गांव में बुधवार की रात पूर्व के विवाद में प्राइवेट गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

  • हाइलाइट्स: Pachma Narayanpur
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मामले की छानबीन में जुटी
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • हसन बाजार थाना क्षेत्र के पचमा नारायणपुर गांव में बुधवार की रात घटी घटना

Pachma Narayanpur आरा: भोजपुर के हसन बाजार थाना क्षेत्र के पचमा नारायणपुर गांव में बुधवार की रात पूर्व के विवाद में प्राइवेट गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को काफी करीब से बाएं साइड सीने में गोली मारी गई थी। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही हसन बाजार थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार मृतक हसन बाजार थाना क्षेत्र के पचमा नारायणपुर गांव निवासी रामआश्रय चौधरी उर्फ बरत चौधरी का 35 वर्षीय पुत्र संतोष चौधरी उर्फ छोटे चौधरी है। वह गुजरात के सूरत में स्थित कपड़ा दुकान पर गार्ड में काम करता था। दो दिन पहले ही वह सूरत से गांव लौटा था।

इधर, मृतक के पिता रामाश्रय चौधरी उर्फ बरत चौधरी ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व आरोपित भोलू चौधरी के दो भाई की मौत जहर खाने से हो गई थी। जिसके बाद उसके द्वारा उनके बेटे संतोष चौधरी उर्फ छोटे चौधरी व उसके भाई सहित सात लोगों के खिलाफ हसन बाजार थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीन महीना 18 दिन वह पटना के बेउर जेल में था। इसके बाद बेल पर बाहर आया था।

जेल से निकलने के बाद उन लोगों के बीच बातचीत हुई थी, की तुम केस सुलह कर लो और जो खर्च लगा है, मैं तुम्हें दे दूंगा। इसके बाद उनका बेटा संतोष चौधरी उर्फ छोटे चौधरी सूरत चला गया। लेकिन उसने केस सुलह नहीं किया और केस का ट्रायल शुरू हो गया। बुधवार की रात उसी सिलसिले में जब उनका बेटा संतोष चौधरी उर्फ छोटे चौधरी भोलू चौधरी के पास यह बोलने गया कि जब तुम केस सुलह नही कर रहे हो, तो जो पैसा लिया है और जो हर डेट पर मेरा छह हजार रुपये खर्च हो रहा है। वो पैसा तुम मुझे दो। इसी बात को लेकर उनके बीच गाली-गलौज हुआ। उसके द्वारा उनके बेटे संतोष चौधरी उर्फ छोटे चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मृतक के पिता ने गांव के ही लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
वहीं दूसरी और मृतक के पिता रामाश्रय चौधरी उर्फ बरत चौधरी ने गांव के ही भोलू चौधरी एवं मुन्ना सिंह पर अपने बेटे को पैसे के विवाद में गोली मारकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में कर रही है। जबकि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है। मृतक हत्या के मामले में बेल पर बाहर आया था और उसके खिलाफ रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाने में भी रंगदारी को लेकर प्राथमिकी दर्ज है।

घर का इकलौता चिराग था मृतक
बताया जाता है कि मृतक अपने तीन बहन व एक भाई में तीसरे स्थान पर था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था। उसके परिवार में मां लखराजो देवी,पत्नी अनीता देवी, एक पुत्री रागिनी कुमारी एवं पुत्र कौशल कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की मां लखराजो देवीपत्नी अनीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular