Thursday, April 24, 2025
No menu items!
Homeबिहारआराआरण्य देवी मंदिर से आरा-बक्सर फोरलेन तक सड़क का होगा चौड़ीकरण कार्य

आरण्य देवी मंदिर से आरा-बक्सर फोरलेन तक सड़क का होगा चौड़ीकरण कार्य

भोजपुर में पिछले 16 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई विकास योजनाओं की घोषणा की स्वीकृति बिहार मंत्रिमंडल द्वारा दे दी गई है।

Aranya Devi Mandir Road: भोजपुर में पिछले 16 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई विकास योजनाओं की घोषणा की स्वीकृति बिहार मंत्रिमंडल द्वारा दे दी गई है।

  • हाइलाइट्स: Aranya Devi Mandir Road
    • एनएच-922 भाया आरा सिन्हा एवं आरा-बडहरा पथ का होगा चौडीकरण एवं उन्नयन
    • 4.8 किलोमीटर सडक चौडीकरण से आमजनों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन होगा उपलब्ध

Aranya Devi Mandir Road आरा: सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान शाहाबाद पथ प्रमंडल, आरा अन्तर्गत आरण्य देवी मंदिर से आरा-बक्सर 4-लेन (एनएच-922) भाया आरा सिन्हा एवं आरा-बडहरा (कुल लंबाई-4.8 किमी) पथ का चौडीकरण एवं उन्नयन कार्य हेतु कुल राशि 3719.97 लाख (सैतीस करोड उन्नीस लाख संतानवें हजार) मात्र रूपये के अनुमानित व्यय पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने हेतु स्वीकृति दी गई है। योजना में शाहाबाद पथ प्रमंडल, आरा अन्तर्गत अआरण्य देवी मंदिर से आरा-बक्सर 4-लेन (एन एच-922) भाया आरा सिन्हा एवं आरा-बरहारा (कुल लंबाई-4.8 किमी) पथ का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य प्रस्तावित है। योजना के पूरा हो जाने से आमजनों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध होगा।

देव सूर्य मंदिर के लिए 14 करोड़ 78 लाख 88 हजार की राशि स्वीकृत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में प्रगति यात्रा के क्रम में की गई घोषणा के तहत भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम देव स्थित सूर्य मंदिर परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु 14,78,88,000/- (चौदह करोड़ अठहत्तर लाख अठासी हजार) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही, वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रथम किस्त के रूप में 5,00,00,000/- (पांच करोड़) की राशि की निकासी एवं व्यय की स्वीकृति दी गई। बता दे की देव सूर्य मंदिर द्वापर कालीन है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के घोषणा की मंत्रिमंडल में मिली स्वीकृति

भोजपुर में पिछले 16 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई विकास योजनाओं की घोषणा की स्वीकृति बिहार मंत्रिमंडल द्वारा दे दी गई है। जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनमें संदेश से अख़गांव होते हुए कोईलवर तक नहर से बांध पर पथ का निर्माण करना शामिल है. इसकी लंबाई 18.370 किलोमीटर तथा अनुरक्षण अवधि 5 वर्ष की होगी। कुल राशि 37 करोड़ 13 लाख 42 हजार 700 रुपए है। वही बक्सर- कोईलवर गंगा तटबंध के जीरो किलोमीटर से 51.72 किलोमीटर के बीच आवश्यक स्थान पर तटबंध के कालीकरण का कार्य शामिल है। इससे कई गांवों को लाभ होगा। इसके लिए 181 करोड़ 26 लाख 86 हजार 300 रुपये स्वीकृत की गई है।

जबकि चंदवा से बघउतपुर तक 6.30 किलोमीटर की लंबाई में गांगी नदी के दाएं बांध पर सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण का कार्य किया जाएगा। इसकी प्राक्कलित राशि 31 करोड़ 30 लाख 86 हजार 500 रुपये है। जीरो माईल से चातर एनएच 119 ए का लेफ्ट आउट भाग पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य किया जाएगा। इसकी प्राकक्लित राशि 33 करोड़ 89 लाख 612500 रुपये है। कुल लंबाई 2.650 किलोमीटर है।

वही बामपाली से गिरजा मोड़ तक चार लेन चौड़ीकरण एवं गिरजा मोड़ से पकड़ी चौक तक पेवमेंट सोल्डर सहित दो लेन चौड़ीकरण तथा चंदवा मोड़ से पश्चिम ओवरब्रिज तक लिंक रोड निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए 53 करोड़ 94 लाख 80 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। आरण्य देवी मंदिर से आरा बक्सर फोरलेन कुल लंबाई 4.18 किलोमीटर का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य किया जाएगा। इसके लिए 37 करोड़ 19 लाख 97 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है।

जबकि आरा-छपरा भाया बबुरा पथ के 20.4 0 किलोमीटर को चार लेन से 6 लेन चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य किया जाएगा। इसके लिए 105 करोड़ 16 लाख 13000 रुपए स्वीकृत की गई है। जीरो माइल से असनी फ्लाई ओवर पथ के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य के लिए 94 करोड़ 38 हजार रुपए की स्वीकृति की गई है। पथ की कुल लंबाई 5.027 किलोमीटर है।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular