Homeबिहारआराकृषि भवन आरा में 19 मार्च को जॉब कैम्प का आयोजन

कृषि भवन आरा में 19 मार्च को जॉब कैम्प का आयोजन

Krishi Bhawan Ara: जिला नियोजनालय आरा के द्वारा दिनांक- 19.03.2025 (बुधवार) को कृषि भवन के कैम्पस में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

Krishi Bhawan Ara: जिला नियोजनालय आरा के द्वारा दिनांक- 19.03.2025 (बुधवार) को कृषि भवन के कैम्पस में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

Bijay singh
  • हाइलाइट्स: Krishi Bhawan Ara
    • चयन में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष तक होनी चाहिए
    • शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10th, 12th ITI & Graduation pass होनी चाहिए
    • कम्पनी चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह रू0 13500-15226 मासिक देगी

आरा: जिला नियोजनालय के द्वारा दिनांक- 19.03.2025 (बुधवार) को कृषि भवन के कैम्पस में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प में निजी क्षेत्र की कम्पनी Motherson Automotive, Noida Sector-59 भाग ले रही है। यह अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी। कैम्पस चयन में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष तक होनी चाहिए।

उनकी शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10th, 12th ITI & Graduation pass होनी चाहिए। कम्पनी चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह रू0 13500-15226 मासिक देगी। इसके अतिरिक्त खाने, रहने एवं आने जाने का खर्च कम्पनी द्वारा देय होगा। इस जॉब कैम्प में Apprentice / Associates पद के लिए चयन किया जाएगा। जिसमें महिला एवं पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक नियोजनालय में निबंधित नही हो पायें है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकते है। साथ ही जिला नियोजनालय, भोजपुर में भी ऑनलाईन निबंधन हेतु संपर्क कर सकते हैं। जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया की जो भी आवेदक इस जॉब कैम्प में भाग लेना चाहते है वो अपना बॉयोडाटा और आधार कार्ड के साथ उपस्थित रहें। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेवार होंगे। नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रकिया में सिर्फ सुविधाप्रदाता के रूप में है। यह जॉब कैम्प पूर्वा0 11:00 बजे से अप0 03:00 बजे तक संचालित रहेगा।

jay kumar
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular