Homeबिहारबक्सरशंभू भगत बने मुफ्स्सिल थानाध्यक्ष, ज्ञान प्रकाश को राजपुर की कमान

शंभू भगत बने मुफ्स्सिल थानाध्यक्ष, ज्ञान प्रकाश को राजपुर की कमान

शंभू कुमार भगत तकनीकी रूप से कुशल और तेज तर्रार पुलिस अफसर माने जाते हैं

Buxar police: बक्सर जिले में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एसपी शुभम आर्य ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार व राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार को लाइन क्लोज कर दिया है।

jay kumar
  • हाइलाइट्स:Buxar police
    • शंभू कुमार भगत तकनीकी रूप से कुशल और तेज तर्रार पुलिस अफसर माने जाते हैं

बक्सर: जिले में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एसपी शुभम आर्य ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार व राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार को लाइन क्लोज कर दिया है। उनकी जगह डुमरांव के वर्तमान थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत को मुफस्सिल व धनसोई थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश को राजपुर थाने की कमान सौंपी गई है।

एसपी ने बताया कि यह तबादला विधि व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए दिया गया है। बता दें कि शंभू कुमार भगत तकनीकी रूप से कुशल और तेज तर्रार पुलिस अफसर माने जाते हैं। मुफस्सिल थाने में उनका अनुभव निश्चित रूप से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में सहायक होगा।

वहीं धनसोई के थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश भी अपनी स्वच्छ छवि के लिए जाने जाते है। राजपुर के अहियापुर में हुए नरसंहार व चौसा में राजद नेता की हत्या के शीघ्र उद्भेदन की उम्मीद जगी है। बता दें कि अहियापुर नरसंहार के बाद राजपुर के थानाध्यक्ष संतोष कुमार की भूमिका पर सवाल उठ रहा था। पीड़ित परिजन थानाध्यक्ष व नरसंहार को अंजाम देने वाले अपराधियों मनोज व संतोष यादव के साथ सांटगांठ का आरोप लगा रहे थे।

जिले में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को देखते हुए यह फेरबदल किया गया है। माना जा रहा है कि अभी महकमे में और फेरबदल होंगे। कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा में असफल मुफस्सिल थाने के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार की गतिविधि एसपी को पसंद नहीं आ रही थी। इधर, डुमरांव व धनसोई थाने में अभी किसी थानेदार की तैनाती नहीं की गई है। एसपी ने बताया कि जल्दी ही दोनों थानों को नया थानेदार दिया जाएगा।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular