Homeबिहारबिहार पुलिससमकालीन अभियान में 47 अभियुक्त गिरफ्तार

समकालीन अभियान में 47 अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों में 13 हत्या के प्रयास एवं 34 अन्य विभिन्न कांडों के अभियुक्त शामिल हैं

Bhojpur police news: गिरफ्तार अभियुक्तों में 13 हत्या के प्रयास एवं 34 अन्य विभिन्न कांडों के अभियुक्त शामिल हैं

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Bhojpur police news
    • पुलिस अधीक्षक राज द्वारा रविवार को कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।

आरा: भोजपुर पुलिस द्वारा रविवार को पूरे जिले में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। एसपी राज के निर्देश पर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में कुल 47 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी एसपी राज ने दी। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में 47 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें 13 हत्या के प्रयास एवं 34 अन्य विभिन्न कांडों के अभियुक्त शामिल हैं।

एसपी ने कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक राज द्वारा रविवार को कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला के विभिन्न स्थानों, मेन चौराहों व महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड को चेक किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान आरा नगर थाना एवं आरा नवादा थाना के रात्रि गश्ती टीम का औचक निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular