Homeआरा भोजपुरगड़हनीघर से निकले पिकअप चालक का शव बरामद

घर से निकले पिकअप चालक का शव बरामद

भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव में घर से निकले पिकअप चालक का शव बरामद हुआ। उसका शव गांव में मुसहर टोली के पश्चिम स्थित बगीचे से शनिवार की शाम बरामद हुआ।

Vinay Giri – Sahangi: गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव मुसहर टोली के पश्चिम स्थित बगीचे से शनिवार की शाम बरामद हुआ शव

  • हाइलाइट्स: Vinay Giri – Sahangi
    • परिजन ने हत्याकर शव को फेकें जाने की जताई जा रही आशंका
    • पुलिस ने शव का आरा सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा,बिहार: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव में घर से निकले पिकअप चालक का शव बरामद हुआ। उसका शव गांव में मुसहर टोली के पश्चिम स्थित बगीचे से शनिवार की शाम बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर बाएं हाथ व दाहिने हाथ के केहुनी के पास खरोच एवं ललाट पर गमछा का दाग पाया गया है। जिसके कारण परिजन द्वारा हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव वार्ड नंबर-4 निवासी रामनाथ गिरी 30 वर्षीय पुत्र विनय गिरी है। वह पेशे से पिकअप चालक है। इधर, मृतक के भाई आनंद गिरि ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब नौ बजे वह घर से बोलकर करने के लिए थे कि मैं काम पर जा रहा हूॅं। इसी बीच शाम करीब चार बजे गांव के एक लड़के द्वारा फोन कर उन्हें सूचना दी गई की उनका शव गांव के मुसहर टोली के पश्चिम स्थित बगीचे में पड़ा है।

सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं दूसरी तरफ मृतक के भाई आनंद गिरि ने अपने भाई को मार उसके शव को फेंके जाने की आशंका जताई है। उसने किसी भी व्यक्ति पर आशंका एवं आरोप नहीं लगाया है।

इधर, पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक चालक की मौत अस्वाभाविक मृत्यु होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व दो बहन में पांचवे स्थान पर था। उसके परिवार में पत्नी लक्ष्मी देवी व दो पुत्र शिवम एवं अनुज है एवं मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी गर्भवती है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular