Homeआरा भोजपुरशाहपुरशिक्षा सेवक के औपबंधिक मेघा सूची का प्रकाशन, शाहपुर में मची हलचल

शिक्षा सेवक के औपबंधिक मेघा सूची का प्रकाशन, शाहपुर में मची हलचल

यह मामला भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-01 में स्थित न्यू प्राथमिक विद्यालय शोभी टोला से संबंधित है।

Shahpur Shiksha Sevak: यह मामला भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-01 में स्थित न्यू प्राथमिक विद्यालय शोभी टोला से संबंधित है।

  • हाइलाइट्स: Shahpur Shiksha Sevak
    • वार्ड पार्षद के फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग करके औपबंधिक मेघा सूची का प्रकाशन
    • शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड पार्षद मनोज पासवान ने कहा यह बेहद चिंताजनक है

शाहपुर,आरा,बिहार: राज्य में शहरी निकाय के वार्ड पार्षद के फर्जी हस्ताक्षर से शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) की औपबंधिक मेघा सूची के प्रकाशन का एक गंभीर मामला सामने आया है। यह मामला भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-01 में स्थित न्यू प्राथमिक विद्यालय शोभी टोला से संबंधित है। जैसे ही इस मामले की जानकारी पार्षद को मिली, नगर में हलचल मच गई है।

शाहपुर नगर पंचायत वार्ड संख्या-01 के वार्ड पार्षद मनोज पासवान ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि उनके फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग करके शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) की औपबंधिक मेघा सूची को bhojpur.nic.in वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया गया है। वार्ड पार्षद ने स्पष्ट किया कि इस चयन प्रक्रिया को निरस्त करने की सूचना पहले ही पदाधिकारियों को दी गई है। क्योंकि यह अक्षर आँचल योजना के नियम संगत नहीं थी। इसके बावजूद, मेरे फर्जी हस्ताक्षर के माध्यम से सूची का प्रकाशन किया गया है। यह बेहद चिंताजनक है क्योंकि यह प्रक्रिया पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है।

वार्ड पार्षद मनोज पासवान ने बताया की न्यू प्राथमिक विद्यालय शोभी टोला में शिक्षा सेवक के चयन हेतु समिति का गठन किया गया था। अक्षर आँचल योजना सेवाशर्त मार्गदर्शिका के अनुसार वर्ग समुदाय की जनसंख्या की बहुलता के आधार पर उसी समुदाय से शिक्षा सेवक का चयन किया जाना था। इस आधार पर दलित समुदाय की बहुलता एवं वार्ड में एक भी अल्पसंख्यक परिवार नहीं रहने तथा पोषक क्षेत्र तकिया मुहल्ला वार्ड-02 उर्दू विधालय मे पहले से तीन तालीमी मरकज शिक्षा सेवक कार्यरत रहने के कारण इसे निरस्त करने का पत्राचार किया गया था।

उन्होंने बताया की इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (साक्षरता) आरा भोजपुर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शाहपुर भोजपुर, और न्यू प्राथमिक विद्यालय शोभी टोला के प्रधानाध्यापक को इस संदर्भ में सूचित किया गया था। इसके बावजूद मेरे फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग करके शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) की औपबंधिक मेघा सूची को bhojpur.nic.in वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया गया है।

शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-01 स्थित न्यू प्राथमिक विद्यालय शोभी टोला, शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) की औपबंधिक मेघा सूची का प्रकाशन वार्ड पार्षद के फर्जी हस्ताक्षर से होने की इस घटना ने स्थानीय दलित समुदाय में चिंता और असंतोष पैदा कर दिया है। नगर के लोग इस बात को लेकर अब सवाल उठाने लगे है कि क्या इस प्रकार की अनियमितताएँ अन्य जगहों पर भी की गई है?

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular