HomeबिहारArrahअनीष गोली कांड आरा, चार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

अनीष गोली कांड आरा, चार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

Powerganj Anish firing: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पावरगंज ओवरब्रिज के समीप शनिवार के शाम पूर्व के विवाद में युवक को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।

हाइलाइट्स: Powerganj Anish firing
नवादा थाना में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है

भोजपुर, बिहार। आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पावरगंज ओवरब्रिज के समीप शनिवार के शाम पूर्व के विवाद में युवक को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जख्मी अनीष कुमार के बयान पर नवादा थाना में चार लोगों को नामजद बनाया गया है।

इनमें आरा के एकता नगर अनाइठ निवासी अखिलेश सिंह के पुत्र आयुष सिंह, उसी मुहल्ले के हिमांशु सिंह, अनाइठ वार्ड नंबर-43 निवासी आशीष कुमार एवं उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी रोहित कुमार को आरोपित बनाया गया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आयुष कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

दर्ज प्राथमिकी में अनीष कुमार द्वारा बताया गया है कि रविवार की शाम करीब पांच बजे वह अपने मोहल्ला अनाइठ स्थित घर से बाइक सवार होकर मोमोज खाने के लिए शिवगंज गया था। शिवगंज में मोमोज का ठेला नहीं लगा था। जिसके बाद वह बाइक द्वारा बस स्टैंड होते हुए वापस अपने घर लौट रहा था।

इसी क्रम में जैसे ही वह पूर्वी ओवरब्रिज पर चढ़ा, तो पीछे से एक बाइक पर बैठा आयुष सिंह व हिमांशु सिंह उसका पीछा करने लगा। जब वह ओवर ब्रिज के नीचे उतरा। तो एक बाइक लगाकर वहां पर पहले से रोहित कुमार और आशीष कुमार खड़ा था। तभी अचानक पीछे से आयुष सिंह द्वारा उस पर फायरिंग कर दिया गया। इस दौरान गोली उसके कमर के निचले हिस्से पर लग गई।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular