HomeNewsबिहारआर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी के डीन बने डॉ. महेंद्र सिंह

आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी के डीन बने डॉ. महेंद्र सिंह

डीन स्टूडेंट वेलफेयर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया

Dr. Mahendra Singh: मां आरण्य देवी बी.एड. कॉलेज, बामपाली के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह को आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी (AKU), पटना में स्कूल ऑफ एजुकेशन, ट्रेनिंग एंड रिसर्च का डीन नियुक्त किया गया है। वह अगले दो साल तक इस पद पर रहेंगे।

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • डीन स्टूडेंट वेलफेयर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया

आरा,बिहार। मां आरण्य देवी बी.एड. कॉलेज, बामपाली, आरा के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह को आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना के कुलपति द्वारा डीन पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ. सिंह आगामी दो वर्षों के लिए स्कूल ऑफ एजुकेशन, ट्रेनिंग एंड रिसर्च के डीन के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

Dr. Mahendra Singh: डॉ महेंद्र सिंह के डीन बनने पर खुशी

कुलपति द्वारा अधिसूचना के अनुसार डॉ. महेंद्र सिंह को डीन स्टूडेंट वेलफेयर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से शिक्षा जगत में उत्साह है। डॉ महेंद्र सिंह के डीन बनने पर पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई है। डॉ. सिंह की शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षमताओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया, जो विश्ववि‌द्यालय और छात्र समुदाय के लिए एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular