HomeNewsबिहारशाहपुर में महागठबंधन के नेताओं ने की 9 जुलाई के बिहार बंद...

शाहपुर में महागठबंधन के नेताओं ने की 9 जुलाई के बिहार बंद पर मंथन

मताधिकार की रक्षा: मतदाता सूची से प्रवासी मजदूरों और गरीबों के नाम हटाने के कथित प्रयास का विरोध।

India Mahagathbandhan Shahpur: आवश्यक सेवाओं को छूट: इनमें दवा दुकानें, अस्पताल, एंबुलेंस, दूध वाहन, शव वाहन, जुलूस, गैस गाड़ी और अन्य आवश्यक सेवाएं शामिल हैं।

  • हाइलाइट्स :
    • मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध: देश की 10 ट्रेड यूनियनों द्वारा मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ हड़ताल।
    • मताधिकार की रक्षा: मतदाता सूची से प्रवासी मजदूरों और गरीबों के नाम हटाने के कथित प्रयास का विरोध।
    • बैठक में सर्वसम्मति से इन दोनों ही मुद्दों पर बिहार बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

आरा,बिहार: भोजपुर जिले के शाहपुर नगर में मंगलवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष शिवपर्शन यादव की अध्यक्षता में इंडिया महागठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में 9 जुलाई को ट्रेड यूनियन के हड़ताल एवं वोटर सत्यापन के विरोध में प्रस्तावित बिहार बंद की सफलता को लेकर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया।

राजद प्रखंड अध्यक्ष शिवपर्शन यादव ने बताया कि इंडिया गठबंधन समन्वय समिति, बिहार के आह्वान पर देश के 10 ट्रेड यूनियनों ने एनडीए सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को बंद का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, एनडीए सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा मतदाता गहन पुनर्निरीक्षण के माध्यम से प्रवासी मजदूर, गरीब और आम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की “हिटलरशाही कार्रवाई” का भी विरोध इंडिया महागठबंधन द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से दोनों ही विशेष मुद्दे पर बिहार बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवा दवा दुकान, अस्पताल, एंबुलेंस, दूध वाहन, शव वाहन व जुलूस, गैस गाड़ी एवं अन्य आवश्यक सेवा को पूरे तरीके से मुक्त रखने का निर्णय लिया गया है।

India Mahagathbandhan Shahpur: गरीबों के मताधिकार रक्षा की लड़ाई लड़ेगा इंडिया गठबंधन

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने कहा कि एनडीए सरकार और चुनाव आयोग मिलकर गरीबों का मताधिकार छीनने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इंडिया गठबंधन गरीबों के मताधिकार की रक्षा के लिए हर संभव लड़ाई लड़ेगा।

राजद जिला सचिव राकेश यादव ने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण तरीके से बंद को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि शाहपुर में भी बंद शांतिपूर्ण ढंग से सफल होगा।

इस अवसर पर भाकपा माले सचिव हरेन्द्र सिंह, मो. मुख्तार शाह, बलीराम यादव (मुखिया), अमजद शाह, हरेराम प्रसाद सहित सीपीआई, सीपीएम और महागठबंधन के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular