HomeबिहारArrahभोजपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित

भोजपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित

बिहार (आरा)। भोजपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसपी राज ने की। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, सभी थानाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य मासिक रूप से पुलिस की उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा करना था। इस दौरान विगत माह में दर्ज किए गए सभी गंभीर और लंबित कांडों के अनुसंधान की प्रगति पर गहन चर्चा की गई और इन मामलों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

मासिक अपराध गोष्ठी में जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की गयी। 

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular