SDM visited Shahpur: एसडीएम संजीत कुमार के द्वारा गंगा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए कटाव निरोधक कार्य एवं बाढ़ राहत सामग्री/ शिविर के बारे में दिए आवश्यक निर्देश
- हाइलाइट:
- बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए जगदीशपुर एसडीएम ने विभिन्न तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण किया
भोजपुर (आरा): जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार, जगदीशपुर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजीत कुमार ने गंगा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि से कटाव और बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर शाहपुर प्रखंड के विभिन्न तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानिया, दामोदरपुर और अन्य संभावित प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
SDM visited Shahpur: अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी को आवश्यक निर्देश दिया गया
निरीक्षण के क्रम में एसडीएम संजीत कुमार के द्वारा गंगा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए कटाव निरोधक कार्य एवं बाढ़ राहत सामग्री/ शिविर के बारे में तैयारी किए जाने हेतु अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी को आवश्यक निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर बाढ़ प्रमंडल बक्सर का कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, अंचल अधिकारी शाहपुर एवं थानाध्यक्ष बहोरनपुर आदि उपस्थित रहे।


