Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरधनगाई के थानाध्यक्ष बने अरविंद कुमार

धनगाई के थानाध्यक्ष बने अरविंद कुमार

Arvind Kumar : भोजपुर के धनगाई थाने में नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग कर दी गयी है। एसपी राज की ओर से सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को धनगाई थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Arvind Kumar
    • अरविंद कुमार वर्तमान में नगर थाने के अपर थानाध्यक्ष थे

बिहार (आरा)। भोजपुर के धनगाई थाने में नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग कर दी गयी है। एसपी राज की ओर से सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को धनगाई थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया। 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार वर्तमान में नगर थाने के अपर थानाध्यक्ष थे।

अपराधियों की गिरफ्तारी और नगर थाने के कुछ बड़े कांडों के निष्पादन में इनकी भूमिका सराहनीय रही है। इसके पूर्व वे जगदीशपुर और चांदी थानों में जेएसआई रह चुके हैं।

बता दें कि धनगाई थानाध्यक्ष राकेश दुबे का पिछले दिनों दूसरे जिले में तबादला हो गया था। इसके बाद से थानाध्यक्ष का पद खाली चल रहा है। इसे देखते हुए एसपी की ओर से नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग की गयी है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular