HomeNewsबिहारभोजपुर में तीन ट्रको की आपसी भिड़ंत में यूपी के चालक की...

भोजपुर में तीन ट्रको की आपसी भिड़ंत में यूपी के चालक की मौत

आरा-बक्सर नेशनल हाईवे (एनएच-922) पर शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप रविवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया।

  • हाइलाइट: Truck accident Bilauti
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप रविवार की अहले सुबह घटी घटना

शाहपुर,भोजपुर। आरा-बक्सर नेशनल हाईवे (एनएच-922) पर शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप रविवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे के दौरान तीन ट्रकों की आपसी भिड़ंत हो गई। इस दौरान बीच में रहे ट्रक के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आगे चल रहा चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी रही।

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना शाहपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की सूचना यूपी निवासी मृत चालक के परिजनों को दी। इसके पश्चात पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Truck accident Bilauti: हादसे में बीच में रहे ट्रक चालक की मौत

जानकारी के अनुसार मृतक उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के ऐलाऊ थाना क्षेत्र के नगला बन गांव निवासी श्रीराम सिंह के 45 वर्षीय पुत्र जबर सिंह है। वह पेशे से ट्रक चालक था।

बताया जा रहा है कि रविवार की अहले सुबह तीनों ट्रक बक्सर से पटना की ओर जा रहे थे। इस दौरान बिलौटी गांव के समीप आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया। जिससे उसके पीछे रही दोनों ट्रक आपस में टकराते हुए आगे ट्रक में टकरा गई। हादसे में बीच में रहे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular