Homeबिहारआरा भोजपुरदेर रात तक हत्याकांड की जांच करते रहे भोजपुर एसपी

देर रात तक हत्याकांड की जांच करते रहे भोजपुर एसपी

बिहार,आरा। भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव में गुरुवार की रात किसान श्री भगवान सिंह की हत्या और उनके भाई को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस की तफ्तीश तेज हो गई है।

  • भेड़री किसान हत्याकांड: Bhedri murder
    • देर रात तक हत्याकांड की जांच करते रहे एसपी, अभियुक्तों की गिरफ्तारी को छापेमारी तेज
    • खेत जोतने के विवाद में चचेरे भाइयों द्वारा किसान और उनके भाई को मारी गई थी गोली
    • आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव में गुरुवार की रात करीब आठ बजे हुई थी घटना
    • फायरिंग के दौरान गोली लगने से जख्मी दूसरे भाई का कराया जा रहा इलाज
    • शुक्रवार की अहले सुबह शव का कराया गया पोस्टमार्टम, आवेदन का इंतजार कर रही पुलिस

बिहार,आरा। भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव में गुरुवार की रात किसान श्री भगवान सिंह की हत्या और उनके भाई को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस की तफ्तीश तेज हो गई है। एसपी राज खुद देर रात मामले की तफ्तीश करने भेड़री गांव पहुंचे। एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष के साथ एसपी देर रात तक जांच करते रहे।

उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। घटना में शामिल अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तारी करने का निर्देश भी दिया। एसपी राज ने बताया कि जमीन को लेकर गोतिया से विवाद हुआ। उसके बाद दोनों भाइयों को गोली मार दी गयी। उसमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। घटना में शामिल लोगों का नाम आया है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Bhedri murder – पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया चार खोखा

इधर, हत्या के बाद पहुंची पुलिस द्वारा छानबीन के दौरान घटनास्थल से चार खोखा भी बरामद किया गया है। हालांकि शुक्रवार की देर शाम तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी जा सकी थी।

बताते चलें कि गुरुवार की रात भेड़री गांव में जमीन विवाद में दो भाइयों को गोली मार दी गयी थी। उसमें हरि किशोर सिंह के 41 वर्षीय पुत्र श्री भगवान सिंह की मौत हो गई थी। उनके छोटे भाई लंदन सिंह भी गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनका इलाज कराया जा रहा है। गोली मारने और हत्या करने का आरोप किसान के गोतिया लल्लू सिंह और उनके परिजनों पर लगाया गया है।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular