Homeबिहारआरापर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य-राजेश राजमणि

पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य-राजेश राजमणि

आरा शहर के नवादा स्थित हुए बी.डी.पब्लिक स्कूल में दुनिया में बढ़ते पर्यावरणीय असंतुलन और जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को देखते वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट: BD Public School
    • प्रिंसिपल राजेश राजमणि द्वारा पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की
    • बी.डी. पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

बिहार,भोजपुर। आरा शहर के नवादा स्थित हुए बी.डी.पब्लिक स्कूल में दुनिया में बढ़ते पर्यावरणीय असंतुलन और जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को देखते वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, हरियाली को प्रोत्साहित करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं संतुलित वातावरण तैयार करना था, इसके साथ ही इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

BD Public School – प्रिंसिपल राजेश राजमणि द्वारा पौधारोपण

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रिंसिपल राजेश राजमणि द्वारा पौधारोपण कर की गई। उन्होंने कहा कि “वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक चुनौती बन चुकी है। अगर हम अभी भी नहीं जागे, तो आने वाले वर्षों में इसके दुष्परिणाम और अधिक भयंकर हो सकते हैं।

वृक्ष न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि मिट्टी को उपजाऊ बनाए रखने, जल स्तर संतुलित रखने और प्रदूषण को कम करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर चलना होगा।

सहायक शिक्षक राम कुमार नीरज ने कहा हमारा प्रयास है कि छात्र सिर्फ पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नही रहें, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझें। एक छोटा पौधा आज लगाना, कल के लिए एक विशाल छायादार वृक्ष बनने की शुरुआत है।

उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि हर छात्र लगाए गए पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी लेगा। इस दौरान बच्चों ने हाथों में पर्यावरण से जुड़े नारे लिखे पोस्टर लेकर ‘पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ’ जैसे नारों के साथ रैली भी निकाली।

कार्यक्रम के अंत में छात्रों को वृक्षों के महत्व पर आधारित एक लघु चलचित्र भी दिखाया गया। विद्यालय परिवार की यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणास्पद कदम है, बल्कि यह समाज को भी जागरूक करने का एक प्रभावशाली माध्यम साबित हुआ है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular