HomeNewsबिहारराज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए आलोक अंजन

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए आलोक अंजन

कैट भोजपुर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष आलोक अंजन को सामाजिक योगदान के लिए सूबे के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  • हाइलाइट: Alok Anjan honored by Governor
    • राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रशस्ति-पत्र एवं अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित
    • कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर आयोजित हुआ था क्रार्यक्रम

बिहार,आरा। कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर पटना के ताज होटल में ‘द हिंदू फाउंडेशन और कैट द्वारा एक भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के वीर अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके अद्वितीय बलिदान को याद किया गया।

jay kumar

समारोह में कैट भोजपुर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष आलोक अंजन को सामाजिक योगदान के लिए सूबे के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने आलोक अंजन के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

Alok Anjan honored by Governor – गौरवपूर्ण सम्मान के लिए आलोक अंजन को बधाई

समारोह में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार तथा कैट के प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा की उपस्थिति रही। इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए आलोक अंजन को बधाई देने वालों में आरा की मेयर इंदु देवी, समाजसेवी प्रेम पंकज उर्फ ललन, पर्यावरण प्रेमी आनंद कुमार, आदित्य सिंह आदि, विशाल गुप्ता, रतन प्रताप सिंह, अशोक गुप्ता, अजीत कुमार, भोला शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। इस दौरान शहीदों के परिजनों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभी उपस्थितजनों ने शहीदों के योगदान को याद किया और उनके बलिदान को हमेशा स्मरण रखने का संकल्प लिया।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular